देहरादून में जिला जनजाति कल्याण अधिकारी के नवसृजित पद का अतिरिक्त प्रभार जिला समाज कल्याण अधिकारी को सौंपा गया। – Swastik Mail

देहरादून में जिला जनजाति कल्याण अधिकारी के नवसृजित पद का अतिरिक्त प्रभार जिला समाज कल्याण अधिकारी को सौंपा गया।

देहरादून में जिला जनजाति कल्याण अधिकारी के नवसृजित पद का अतिरिक्त प्रभार जिला समाज कल्याण अधिकारी को सौंपा गया।

(श्री घिल्डियाल को उक्त पद का अतिरिक्त कार्यभार ग्रहण किया)

उत्तराखंड (देहरादून) शुक्रवार, 02 जून 2026

जनजाति कल्याण विभाग, उत्तराखण्ड के निदेशालय द्वारा जारी आदेश के क्रम में जनपद देहरादून में नवसृजित जिला जनजाति कल्याण अधिकारी के पद का अतिरिक्त प्रभार जिला समाज कल्याण अधिकारी, देहरादून दीपांकर घिल्डियाल को सौंपा गया है।

निदेशालय, जनजाति कल्याण उत्तराखण्ड द्वारा जारी आदेश संख्या सी-1106 दिनांक 27 मई 2026 के अनुपालन में श्री घिल्डियाल को उक्त पद का अतिरिक्त कार्यभार ग्रहण करने हेतु अनुमति प्रदान की गई। इसके उपरांत उन्होंने दिनांक 02 जून 2026 को जिला जनजाति कल्याण अधिकारी, देहरादून के पद का कार्यभार ग्रहण कर लिया है।

जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी, देहरादून की उपस्थिति में कार्यभार ग्रहण करने की प्रक्रिया पूर्ण की गई। इस व्यवस्था का उद्देश्य जनपद में जनजाति कल्याण से संबंधित योजनाओं एवं कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करना तथा लाभार्थियों को समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध कराना है।