चक्कू वाला क्षेत्र वासियों ने नगर निगम को ज्ञापन दिया।
चक्कू वाला क्षेत्र वासियों ने नगर निगम को ज्ञापन दिया।
(कृष्णा पैलेस के पास स्थित नाले के मार्ग को अवरोधित करने के संबंध में)
उत्तराखंड (देहरादून) वीरवार, 04 जून 2026
चक्कू वाला स्थित कृष्णा पैलेस के पास 100वर्षों से बह रहे नाले के मार्ग को अवरोधित करने व उसकी दिशा अवरूद्ध करने वालो पर कार्यवाही की मांग को लेकर क्षेत्रवासियों ने मेयर माहपोर को ज्ञापन देना था परंतु मेयर की अनुपस्थिति में क्षेत्रीय जनता ने नगर निगम शिकायत विभाग की ज्ञापन दिया।
इस मामले में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग कि क्षेत्रवासी अरविंद मल्होत्रा ने कहा कि 100वर्ष पुराने नाले के बहाव व स्वरूप को बदला जा रहा हैं उन्होंने कहा कि क्षेत्र में बड़े बड़े कॉम्प्लेक्स का निर्माण कार्य हो चुका है या हो रहा है वो प्रकृति के साथ छेड़खानी कर रहे हैं जिससे नाले के स्वरूप या बहाव में बदलाव से कभी भी क्षेत्र स्थित भवनों को खतरा उत्पन्न हो सकता हैं इसलिए इसकी तत्काल जांच कर कार्यवाही होनी चाहिए।
रेणु डोभाल ने कहा कि प्रकृति से छेड़छाड़ का खामियाजा क्षेत्र की जनता क्यों भोगे उन्होंने कहा तत्काल नाले के स्वरूप से छेड़छाड़ करने वालो पर तत्काल कार्यवाही होनी चाहिए अन्यथा क्षेत्र की जनता को बड़े आंदोलन के लिए विवश होना पड़ेगा, वहीं अगर कोई आपदा आती हैं तो ये लोग जिम्मेदार होंगे जो आपने हित के लिए जनता के जीवन से खिलवाड़ कर रहे हैं