बस्तियों और मजदूरों के हकों पर जन सभा कि।
बस्तियों और मजदूरों के हकों पर जन सभा कि।
(विनाशकारी एलिवेटेड रोड के खिलाफ आंदोलन करने का ऐलान किया)
उत्तराखंड (देहरादून) वीरवार, 20 मई 2026
देहरादून के नागल पुल पर आयोजित जब सभा में स्थानीय लोगों ने 2016 के अधिनियम के अनुसार बस्तीवासियों के लिए हक, विनाशकारी एलिवेटेड रोड के खिलाफ एवं मजदूरों का पंजीकरण एवं अधिकार के लिए आंदोलन करने का ऐलान किया। कांठ बंगला बस्ती का जबरन विस्थापन को ले कर लगातार हो रहा जन संघर्ष का सराहना करते हुए लोगों ने निर्णय लिया कि आगामी 30 तारीख को दून समग्र विकास अभियान के बैनर तले होने वाला जुलूस में शामिल होंगे। वक्ताओं ने बीते दस साल से सरकार का नाकामी पर सवाल उठाया। वक्ताओं ने कहा कि अब एलिवेटेड रोड बना कर, शहर और बस्तियों को खतरा में डालना विकास नहीं होता। गैस की किल्लत और बढ़ती हुई महंगाई से मजदूरों पर हो रही समस्या की बात को भी उठाते हुए लोगों ने सवाल उठाया कि निर्माण मजदूर बोर्ड एवं प्रशासन की और से कोई भी कदम क्यों नहीं उठाया जा रहा है? इन्ही बिंदुओं पर आगे आंदोलन को और तेज करने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित हुआ।
कार्यक्रम में सैकड़ों स्थानीय लोगों के साथ चेतना आंदोलन के राजेंद्र शाह, शंकर गोपाल, शैलेश, रमन, स्वाति देवी, बीना देवी, मंजू देवी, इत्यादि शामिल रहे।