जिला सूचना अधिकारी पद पर प्रियंका जोशी ने संभाला कार्यभार। - Swastik Mail
Breaking News
अस्पतालों में चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार को मिली मंजूरी, फायर सेफ्टी ऑडिट होगा अनिवार्य।मानसून अवधि में आपदा तैयारी को लेकर राज्य आपदा प्रबंधन सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष विनय रुहेला ने की समीक्षा।जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की देख में जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र (DEOC) से जिले में मौसम एवं आपदा संबंधी परिस्थितियों की लगातार निगरानी की जा रही है।उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी सम्मान परिषद के उपाध्यक्ष सुभाष बड़थ्वाल के नेतृत्व में उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी मंच ने सचिव संस्कृति युगल किशोर पन्त के साथ वार्ता की। राशन कार्डधारकों के लिए महत्वपूर्ण सूचना: जुलाई माह का खाद्यान्न 31 जुलाई तक अवश्य प्राप्त करें।

जिला सूचना अधिकारी पद पर प्रियंका जोशी ने संभाला कार्यभार।

 जिला सूचना अधिकारी पद पर प्रियंका जोशी ने संभाला कार्यभार।
Spread the love

जिला सूचना अधिकारी पद पर प्रियंका जोशी ने संभाला कार्यभार।

(टीम वर्क को प्राथमिकता देते हुए जनसंपर्क गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने पर बल दिया)

उत्तराखंड (देहरादून) मंगलवार, 21 अप्रैल 2026

जनपद देहरादून में जिला सूचना अधिकारी के पद पर श्रीमती प्रियंका जोशी ने अपने स्थानांतरण के उपरांत 21 फरवरी 2026 को विधिवत पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर जिला सूचना परिवार के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया।

पदभार ग्रहण के दौरान कार्यालय में एक संक्षिप्त स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें कार्मिकों ने श्रीमती जोशी को पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं व्यक्त कीं।

सभी ने आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में विभागीय कार्यों को नई दिशा और गति मिलेगी। उन्होंने टीम वर्क को प्राथमिकता देते हुए जनसंपर्क गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने पर बल दिया।

Related post

error: Content is protected !!