द हैरिटेज स्कूल के तत्वावधान में खेली जा रही प्रतियोगिता। - Swastik Mail
Breaking News

द हैरिटेज स्कूल के तत्वावधान में खेली जा रही प्रतियोगिता।

 द हैरिटेज स्कूल के तत्वावधान में खेली जा रही प्रतियोगिता।
Spread the love

द हैरिटेज स्कूल के तत्वावधान में खेली जा रही प्रतियोगिता।

(मोनाल हाउस को हराकर सागवान हाउस ने जीता टेबल टेनिस का खिताब)

उत्तराखंड (देहरादून) शनिवार, 18 अप्रैल 2026

इंटर हाउस सीनियर ब्वॉयज टेबल टेनिस टूर्नामेंट का फाइनल मैच संघर्षपूर्ण मुकाबले में सागवान हाउस ने मोनाल हाउस को 3-2 के अंतर से पराजित करते हुए खिताब अपने नाम किया।

यहां न्यू रोड स्थित द हैरिटेज स्कूल के तत्वावधान में खेली जा रही प्रतियोगिता के अंतर्गत खेले गए फाइनल मैच में सागवान हाउस ने मोनाल हाउस को रोमांचक मुकाबले में 3-2 के सेट स्कोर से जीत लिया। इस दौरान टूर्नामेंट का अंतिम व्यक्तिगत मैच मोनाल हाउस के अधिराज चौधरी और सागवान हाउस के पार्थ सूद के बीच खेला गया।

मैच के शुरूआत से ही दोनों ही खिलाड़ियों ने शानदार खेल दिखाते हुए मैच में अंक अर्जित किए और एक बार मैच बराबर होने के बा मोनाल हाउस के अधिराज चौधरी ने बेहतरीन शॉट जमाते हुए अंतिम क्षण में मैच को 2-1 के सेट स्कोर से जीत कर खिताब अपने नाम कर लिया।

इस अवसर पर स्कूल की काउंसलर चारू चौधरी एवं प्रधानाचार्या डा. अंजू त्यागी ने विजेता एवं उप विजेता खिलाड़ियों को ट्राफी एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर स्कूल के चेयरमैच चौधरी अवधेश कुमार, निदेशक विक्रांत चौधरी, सारिका जैन, शिक्षक शिक्षिकाएं, छात्र छात्राएं एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

Related post

error: Content is protected !!