दून ब्लॉसम स्कूल एवं न्यू दून ब्लॉसम स्कूल ने किया अगले चरण में प्रवेश। - Swastik Mail
Breaking News

दून ब्लॉसम स्कूल एवं न्यू दून ब्लॉसम स्कूल ने किया अगले चरण में प्रवेश।

 दून ब्लॉसम स्कूल एवं न्यू दून ब्लॉसम स्कूल ने किया अगले चरण में प्रवेश।
Spread the love

दून ब्लॉसम स्कूल एवं न्यू दून ब्लॉसम स्कूल ने किया अगले चरण में प्रवेश।

(द हैरिटेज सकूल नॉर्थ कैंपस के मैदान में खेली जा रही प्रतियोगिता)

उत्तराखंड (देहरादून) शुक्रवार, 17 अप्रैल 2026

द हैरिटेज स्कूल, नॉर्थ कैंपस विद्यालय के मैदान में खेली जा रही अंतर विद्यालयी अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट में दून ब्लॉसम स्कूल एवं न्यू दून ब्लॉसम स्कूल ने शानदार खेल दिखाते हुए अपने अपने मैच जीतकर पूरे अंक हासिल कर अगले चरण में प्रवेश किया।

यहां द हैरिटेज सकूल नॉर्थ कैंपस के मैदान में खेली जा रही प्रतियोगिता के अंतर्गत चौथे दिन पहला मुकाबला द हेरिटेज स्कूल तथा दून ब्लॉसम स्कूल के बीच खेला गया । दून ब्लॉसम स्कूल ने स्कूल ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।

मैच में दून ब्लॉसम स्कूल के खिलाड़ियों ने शानदार खेल दिखाते हुए 67 रनों की पारी खेली। जवाब में द हैरिटेज स्कूल ने 65 रन बनाए। मैच को पांच विकेट से दून ब्लॉसम स्कूल ने जीत कर अगले दौर में प्रवेश किया। एक अन्य मैच द हैरिटेज स्कूल नॉर्थ कैंपस एवं न्यू दून ब्लॉसम स्कूल के बीच खेला गया। द हैरिटेज स्कूल नॉर्थ कैंपस ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का निर्णय लिया।

मैच में न्यू दून ब्लॉसम स्कूल ने 126 रनों की शानदार पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने के लिए मैदान में उतरी द हैरिटेज स्कूल नॉर्थ कैंपस की टीम का निराशाजनक प्रदर्शन रहा और पूरी टीम मात्र 44 रनों पर ही सिमट गई। मैच को न्यू दून ब्लॉसम स्कूल 87 रनों से मैच जीत कर अगले दौर में प्रवेश किया।

इस अवसर पर स्कूल के चेयरमैन चौधरी अवधेश कुमार, निदेशक उमा चौधरी, सिद्धार्थ चौधरी, चंद्रिका चौधरी, प्रधानाचार्या दीपाली सिंह, काउंसलर शुभि थापा, आयुष मित्तल, शिक्षक शिक्षिकाएं, छात्र छात्राएं एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

Related post

error: Content is protected !!