द हैरिटेज स्कूल, नॉर्थ कैंपस विद्यालय के मैदान में खेली जा रही है अंतरविद्यालयी अंडर 16 क्रिकेट टूर्नामेंट। - Swastik Mail
Breaking News

द हैरिटेज स्कूल, नॉर्थ कैंपस विद्यालय के मैदान में खेली जा रही है अंतरविद्यालयी अंडर 16 क्रिकेट टूर्नामेंट।

 द हैरिटेज स्कूल, नॉर्थ कैंपस विद्यालय के मैदान में खेली जा रही है अंतरविद्यालयी अंडर 16 क्रिकेट टूर्नामेंट।
Spread the love

द हैरिटेज स्कूल, नॉर्थ कैंपस विद्यालय के मैदान में खेली जा रही है अंतरविद्यालयी अंडर 16 क्रिकेट टूर्नामेंट।

द हैरिटेज स्कूल को छह रन से हराकर द हिमालयन पब्लिक स्कूल अगले दौर में।

उत्तराखंड (देहरादून) वीरवार, 16 अप्रैल 2026

द हैरिटेज स्कूल, नॉर्थ कैंपस विद्यालय के मैदान में खेली जा रही अंतरविद्यालयी अंडर 16 क्रिकेट टूर्नामेंट के तीसरे दिन द हिमालयन पब्लिक स्कूल ने अपने जीत के अभियान को जारी रखते हुए द हैरिटेज स्कूल की टीम को पराजित करते हुए अगले दौर में प्रवेश किया।

मैच का पहला मुकाबला द हैरिटेज स्कूल एवं द हिमालयन पब्लिक स्कूल के बीच खेला गया । मैच में द हैरिटेज स्कूल ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। द हिमालयन पब्लिक स्कूल ने 88 रनों की पारी खेली और जवाब में द हैरिटेज स्कूल की टीम 82 रन ही बना पाई और द हिमालयन पब्लिक स्कूल ने छह रनों से मैच जीतकर अपने विजयी अभियान को जारी रखा।

एक अन्य मैच द हैरिटेज स्कूल नॉर्थ कैंपस तथा दून प्रेसीडेंसी स्कूल प्रेमनगर के बीच था। द हेरिटेज स्कूल नॉर्थ कैंपस ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और 110 रन की शानदार पारी खेली । द प्रेसीडेंसी स्कूल की टीम 93 रनों पर ही सिमट गई। इस तरह से द हेरिटेज स्कूल नॉर्थ कैंपस ने 17 रनों से मैच में जीत हासिल की।

एक अन्य मैच खेलने दून ब्लॉसम स्कूल और सेंट जॉर्ज एकेडमी की टीमें मैदान में उतरीं। दून ब्लॉसम स्कूल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और 127 रन की जबरदस्त पारी खेली। जवाब में सेंट जॉर्ज एकेडमी की टीम मार्च 61 रन बना सकी और दून पब्लिक स्कूल 67 रनों से जीत दर्ज की।

इस अवसर पर स्कूल के चेयरमैन चौधरी अवधेश कुमार, निदेशक उमा चौधरी, सिद्धार्थ चौधरी, चंद्रिका चौधरी, प्रधानाचार्या दीपाली सिंह, काउंसलर शुभि थापा, आयुष मित्तल, शिक्षक शिक्षिकाएं, छात्र छात्राएं एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

Related post

error: Content is protected !!