चौधरी मीरा सिंह करेंगी नेपाल में भारत का प्रतिनिधित्व। - Swastik Mail
Breaking News

चौधरी मीरा सिंह करेंगी नेपाल में भारत का प्रतिनिधित्व।

 चौधरी मीरा सिंह करेंगी नेपाल में भारत का प्रतिनिधित्व।
Spread the love

 चौधरी मीरा सिंह करेंगी नेपाल में भारत का प्रतिनिधित्व।

(आईटीएफ एशिया 12 व अंडर टीम प्रतियोगिता में भारतीय जर्सी में दिखाएंगी अपना दमखम)

उत्तराखंड (देहरादून) शनिवार,  11 अप्रैल 2026

उत्तराखंड की टेनिस सनसनी चौधरी मीरा सिंह ने अंतरराष्ट्रीय पटल पर उत्तराखंड का नाम स्वर्ण अक्षरों में दर्ज कर दिया है। मीरा उत्तराखंड की पहली टेनिस खिलाड़ी बन गई हैं जो किसी अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। वह 13 से 17 अप्रैल 2026 तक नेपाल के सतदोबाटो स्थित एनटीए टेनिस कॉम्प्लेक्स में आयोजित होने वाली आईटीएफ एशिया 12 एंड अंडर टीम प्रतियोगिता में भारतीय जर्सी में अपना दमखम दिखाएंगी।

चौधरी मीरा सिंह का चयन उनकी कड़ी मेहनत और हालिया शानदार प्रदर्शन का परिणाम है। वह वर्तमान में ऑल इंडिया टेनिस एसोसिएशन की अंडर 12 रैंकिंग में भारत में दूसरे स्थान पर हैं। उन्होंने इससे पहले हरियाणा में आयोजित नेशनल चौंपियनशिप में अंडर-12 और अंडर-14 दोनों श्रेणियों के खिताब जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया था।

चौधरी मीरा सिंह द हेरिटेज स्कूल नॉर्थ कैंपस सहस्त्रधारा रोड की मेधावी छात्रा हैं। उनकी इस ऐतिहासिक सफलता के पीछे उनके कोच प्रीतम सिंह का कुशल मार्गदर्शन है, जिनके सानिध्य में वह देहरादून स्थित हेरिटेज टेनिस अकादमी में अभ्यास करती हैं। उनके कोच और स्कूल प्रबंधन ने इसे उत्तराखंड के खेल इतिहास का एक क्रांतिकारी क्षण बताया है।

मीरा की यह उपलब्धि न केवल राज्य के उभरते खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा है, बल्कि यह सिद्ध करती है कि छोटे शहरों की प्रतिभाएं भी उचित प्रशिक्षण से वैश्विक स्तर पर चमक सकती हैं। भारत ही नहीं पूरे उत्तराखंड को चौधरी मीरा सिंह से इस टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक की उम्मीद है। स्कूल के चेयरमैच चौधरी अवधेश कुमार, निदेशक उमा चौधरी, निदेशक सिद्धार्थ चौधरी, चंद्रिका चौधरी, प्रधानाचार्या दीपाली सिंह ने चौधरी मीरा सिंह को अपनी ओर से बधाई एवं शुभकामनाएं दी है और उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा है कि निश्चित रूप से चौधरी मीरा सिंह इस टूर्नामेंट में पदक हासिल करेंगी।

Related post

error: Content is protected !!