राज्य आंदोलनकारियों की चिन्हीकरण प्रक्रिया विलम्ब होने पर बैठक आयोजित की गई। - Swastik Mail
Breaking News

राज्य आंदोलनकारियों की चिन्हीकरण प्रक्रिया विलम्ब होने पर बैठक आयोजित की गई।

 राज्य आंदोलनकारियों की चिन्हीकरण प्रक्रिया विलम्ब होने पर बैठक आयोजित की गई।
Spread the love

राज्य आंदोलनकारियों की चिन्हीकरण प्रक्रिया विलम्ब होने पर बैठक आयोजित की गई।

(राज्य आंदोलनकारी मंच सड़कों को आने को बाध्य होगा)

उत्तराखंड (देहरादून) रविवार, 15 मार्च 2026

शहीद स्मारक में राज्य आंदोलनकारियों की चिन्हीकरण प्रक्रिया विलम्ब होने एवं क्षैतिज आरक्षण के पालन ना करना के साथ अन्य बिन्दुओं पर अगली रणनीति पर रोष व्यक्त बैठक आयोजित की गई।

आज बैठक का संचालन पूरण सिंह लिंगवाल एवं अध्यक्षता सुलोचना भट्ट द्वारा की गई। प्रदेश अध्यक्ष जगमोहन सिंह नेगी एवं अरुणा थपलियाल ने आक्रोश व्यक्त करते हुये कहा क़ि मुख्यमन्त्री की घोषणा के बाद भी शासनादेशों का पालन नहीं हो रहा हैं और ना ही चयनित राज्य आंदोलनकारी आश्रितों को क्षैतिज आरक्षण का लाभ मिल पा रहा हैं। घोषणा के बाद शासनादेश के बावजूद आज 05-माह बाद भी adhiपालन नहीं किया जा रहा हैं , जिससे प्रदेश के शहीद परिजनों के साथ ही तमाम राज्य आंदोलनकारियों मॆं रोष व्याप्त हैं।

प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप कुकरेती एवं महासचिव रामलाल खंडूड़ी के साथ युद्धवीर चौहान ने कहा क़ि इतने लम्बे अरसे के बाद सरकार ने घोषणा की तो शासनादेश मॆं बहुत समय लगाया जता हैं जिससे प्रत्येक कार्य मॆं अवरोध पैदा हो रहा हैं साथ ही आयोगों मॆं अधिकारी कर्मचारी कार्य सुगमता से करने के बजाय लागूना लगाने मॆं ज्यादा भूमिका निभा रहें हैं। लेकिन ना तो सरकार द्वारा पहल हो रही हैं और ना ही शासन इसका ठोस निस्तारण करने की पहल कर रहा हैं।

केशव उनियाल एवं राधा तिवारी के साथ गणेश डंगवाल ने मुख्यमन्त्री से अपील की हैं क़ि वह संगठन को वार्ता का समय दें और राज्य आंदोलनकारियों के मामलों को जल्द न्याय दिलाने की कृपा करें अन्यथा राज्य आंदोलनकारी मंच सड़कों को आने को बाध्य होगा।

अध्यक्षीय सम्बोधन मॆं सुलोचना भट्ट ने कहा क़ि उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी मंच सोमवार और मंगलवार को आश्रितों की नियुक्तियां दिलाने हेतु शासन मॆं संवाद का प्रयास करेगा जिससे मामले का शीघ्र समस्या का निस्तारण हो अन्यथा दिनांक 18-मार्च दिन बुद्धवार को 11-बजे गांधीपार्क से सचिवालय मार्च करेंगे।

बैठक मॆं केशव उनियाल , जगमोहन सिंह नेगी , सतेन्द्र भण्डारी , गणेश डंगवाल , पूरण सिंह लिंगवाल , रामलाल खंडूड़ी , प्रदीप कुकरेती , सुलोचना भट्ट , यशोदा रावत , राधा तिवारी , राजेश्वरी नेगी , अरुणा थपलियाल , चन्द्रकिरण राणा , हरी सिंह मेहर , पुष्पा रावत , मोनिका लखेड़ा , सावित्री पंवार , मनोज नौटियाल , रघुबीर सिंह तोमर , सुशील विरमानी , सुशील चमोली , सुधीर नारायण शर्मा , पुष्पा नेगी , दुर्गा ध्यानी , विवेक बलोदी , माहेश्वरी कंडारी , संगीता रावत , हरजिंदर सिंह , विनोद असवाल , क्रांति अभिषेक , प्रभात डण्डरियाल , उमेश रावत , साबी नेगी आदि मौजूद रहें।

Related post

error: Content is protected !!