क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय द्वारा शहीद दुर्गा मल्ल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, डोईवाला में 16 मार्च को रोजगार मेला का आयोजन किया जायेगा। - Swastik Mail
Breaking News

क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय द्वारा शहीद दुर्गा मल्ल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, डोईवाला में 16 मार्च को रोजगार मेला का आयोजन किया जायेगा।

 क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय द्वारा शहीद दुर्गा मल्ल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, डोईवाला में 16 मार्च को रोजगार मेला का आयोजन किया जायेगा।
Spread the love

क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय द्वारा शहीद दुर्गा मल्ल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, डोईवाला में 16 मार्च को रोजगार मेला का आयोजन किया जायेगा।

(प्रतिष्ठित 35 से अधिक नियोजकों द्वारा 900 से अधिक पदों हेतु साक्षात्कार आयोजित कर बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान किया जायेंगे)

उत्तराखंड (देहरादून) शुक्रवार , 13 मार्च 2026

क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, देहरादून के द्वारा शहीद दुर्गा मल्ल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, डोईवाला देहरादून में दिनांक 16.03.2026 को पूर्वाहन 10:00 बजे से रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है। रोजगार मेले में मैन्युफैक्चरिंग, मार्केटिंग, हॉस्पिटेलिटी सर्विस, फार्मा, टेलीकॉम, ई-कॉर्मर्स सेल्स एण्ड मार्केटिंग आदि क्षेत्रों की प्रतिष्ठित 35 से अधिक नियोजकों द्वारा 900 से अधिक पदों हेतु साक्षात्कार आयोजित कर बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान किया जायेंगे। रोजगार मेले में आठवीं, हाईस्कूल, इण्टरमीडिएट, स्नातक, परास्नातक, आई०टी०आई, डिप्लोमा आदि शैक्षिक योग्यताधारी अभ्यर्थियों द्वारा प्रतिभाग किया जा सकता है। अभ्यर्थी नीचे दिये गये QR Code के माध्यम से रजिस्ट्रेशन कर रोजगार मेले में निःशुल्क भाग लेकर लाभ उठा सकते हैं।

Related post

error: Content is protected !!