बीजीआर परिसर, पौड़ी के महिला छात्रावास में इंटरनेशनल वूमेंस डे मनाया गया। - Swastik Mail
Breaking News

बीजीआर परिसर, पौड़ी के महिला छात्रावास में इंटरनेशनल वूमेंस डे मनाया गया।

 बीजीआर परिसर, पौड़ी के महिला छात्रावास में इंटरनेशनल वूमेंस डे मनाया गया।
Spread the love

बीजीआर परिसर, पौड़ी के महिला छात्रावास में इंटरनेशनल वूमेंस डे मनाया गया।

(जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, पौड़ी से मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती विनीता चौधरी (अधिकार मित्र) उपस्थित रहीं)

उत्तराखंड (देहरादून) रविवार, 08 मार्च 2026

डॉ. बीजीआर परिसर, पौड़ी के महिला छात्रावास में इंटरनेशनल वूमेंस डे मनाया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं के अधिकारों और उनके सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, पौड़ी से मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती विनीता चौधरी (अधिकार मित्र) उपस्थित रहीं। उन्होंने महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों और सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान कीं। अपने संबोधन में उन्होंने समाज में महिलाओं की भूमिका और सशक्तिकरण के महत्व पर विशेष जोर दिया। उन्होंने छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में हॉस्टल केयर टेकर पुष्पा नेगी और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, पौड़ी से श्रीमती सरिता और श्रीमती दीपा रावत भी उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम का संचालन महिला छात्रावास की वार्डन डॉ. सरिता गोंड द्वारा किया गया।

Related post

error: Content is protected !!