महिला कल्याण विभाग द्वारा अम्बेडकर बस्ती, नन्दा की चौकी प्रेमनगर, देहरादून में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। - Swastik Mail
Breaking News

महिला कल्याण विभाग द्वारा अम्बेडकर बस्ती, नन्दा की चौकी प्रेमनगर, देहरादून में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

 महिला कल्याण विभाग द्वारा अम्बेडकर बस्ती, नन्दा की चौकी प्रेमनगर, देहरादून में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
Spread the love

महिला कल्याण विभाग द्वारा अम्बेडकर बस्ती, नन्दा की चौकी प्रेमनगर, देहरादून में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

(250 बच्चों व महिलाओं द्वारा प्रतिभाग किया गया)

उत्तराखंड (देहरादून) बुधवार , 25 फरवरी 2026

जनपद देहरादून में जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशन में जिला बाल संरक्षण इकाई/जिला प्रोबेशन कार्यालय देहरादून महिला कल्याण विभाग उत्तराखण्ड द्वारा अम्बेडकर बस्ती, नन्दा की चौकी प्रेमनगर, देहरादून में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में महिला कल्याण विभाग के अंतर्गत संचालित योजनाओं, पॉक्सो एक्ट, किशोर न्याय अधिनियम, बाल श्रम, विधवा पेंशन, परित्यक्त महिला पेंशन, बाल विवाह, बाल भिक्षावृत्ति, स्पॉन्सरशिप योजना, अनाथ प्रमाण पत्र, चाइल्ड हेल्प लाइन, गुड टच बैड टच, बाल कल्याण समिति, किशोर न्याय बोर्ड के बारे में जानकारी प्रदान की गई।

उक्त जागरूकता शिविर में अम्बेडकर बस्ती, नन्दा की चौकी प्रेमनगर, देहरादून के लगभग 250 बच्चों व महिलाओं द्वारा प्रतिभाग किया गया।

जिला बाल संरक्षण इकाई देहरादून से रश्मि बिष्ट, सम्पूर्णा भट्ट, यशोदा पंवार संरक्षण अधिकारी, देहरादून, आशा कण्डारी विधि सह परिवीक्षा अधिकारी, देहरादून, स्वाप्निल जोशी, मनोज सिंह आउटरीच कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

मीना बिष्ट जिला प्रोबेशन अधिकारी / जिला बाल संरक्षण अधिकारी देहरादून मीना बिष्ट ने अवगत कराया कि समय समय पर महिलाओ एवं बच्चों के प्रति होने वाले अपराधों के संबंध में जन जागरूक किया जाता है आगे भी समय समय पर इस प्रकार के जागरूकता अभियान किये जाते रहेंगे।

Related post

error: Content is protected !!