राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय, चामासारी सेरा गाँव में हंस फाउंडेशन बाहदराबाद हरिद्वार के सौजन्य से निशुल्क नेत्र जाँच शिविर का आयोजन किया गया।
राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय, चामासारी सेरा गाँव में हंस फाउंडेशन बाहदराबाद हरिद्वार के सौजन्य से निशुल्क नेत्र जाँच शिविर का आयोजन किया गया।
(उ. रा. प्रा. शि. संघ, देहरादून के जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह रावत के विशेष प्रयासों से व सेरा गांव के ग्राम प्रधान संजय राणा के विशेष सहयोग निशुल्क नेत्र जाँच शिविर संपन्न हुआ)
उत्तराखंड (देहरादून) शुक्रवार, 20 फरवरी 2026
राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय, चामासारी सेरा गाँव में हंस फाउंडेशन बाहदराबाद हरिद्वार के सौजन्य से निशुल्क नेत्र जाँच शिविर का आयोजन किया गया।
हंस फाउंडेशन ने फ्री में पास की नजर के चश्मे भी वितरित किये।
डॉक्टर द्वारा जांच उपरान्त दवाई भी दी व बताया की केटेरेक्ट के ऑपरेशन हेतु मरीजों का हरिद्वार बहदराबाद हंस फाउंडेशन के चिकित्सालय में फ्री में ऑपरेशन भी होगा
निःशुल्क जाँच उपरान्त 9 मरीजों की गहन जांच उपरान्त मोतियाबिंद एवं नाखूना (ग्लूकोमा) के निशुल्क ऑपरेशन एवं दवाई हेतु हंस फाउंडेशन नेत्र चिकित्सालय हरिद्वार हेतु उपस्थिrत डॉ द्वारा on the spot रेफर किया गया है। उक्त समस्त मरीजों को गांव से चिकित्सालय तक लाने ले जाने का दायित्व भी हंस फाउंडेशन उठा रहा है।
यह शिविर 35 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों के लिए था।
शिविर में निःशुल्क मोतियाबिंद एवं नाखूना (ग्लूकोमा) की जाँच,निःशुल्क दवाइयाँ एवं चश्मा,आयुष्मान कार्ड के माध्यम से निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन की सुविधाएं उपलब्ध थीं।
रा. प्रा. शि. संघ, देहरादून के जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह रावत ने निशुल्क नेत्र जाँच शिविर का आयोजन के लिए हंस फाउंडेशन का विशेष आभार व्यक्त किया।