नर्सिंग एकता मंच के द्वारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आवास का किया घेराव। – Swastik Mail

नर्सिंग एकता मंच के द्वारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आवास का किया घेराव।

नर्सिंग एकता मंच के द्वारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आवास का किया घेराव।

(एक, दो,तीन, चार भर्ती करो वर्ष वार के नारों से आकाश हुआ गूंजएमान)

उत्तराखंड (देहरादून) सोमवार, 19 जनवरी 2026

नर्सिंग एकता मंच द्वारा वर्ष वार नियुक्ति की मांग को लेकर आज सडको पर उतर कर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आवास घेराव का कार्यक्रम किया।

पुलिस विभाग द्वारा उपरोक्त कार्यक्रम को हाथी बड़कला में चौकी के पास रोक दिया गया जिसमे वक्ताओं ने कहा कि पिछले करीब 45 दिनों से एकता विहार में नर्सिंग एकता मंच द्वारा लगातार धरना प्रदर्शन शांति पूर्ण धरना जारी है परंतु ये दुखद है कि लगातार हमें और हमारे अधिकारों को अनदेखा किया जा रहा है जिसको लेकर लगातार रोष बड़ता जा रहा है इस सर्द मौसम में भी लगातार अपनी मांगो को जोरदार तरीके से रखा गया है परंतु ये विडम्बना है कि अभी तक हमें अनदेखा किया गया आशा है कि सरकार हमारी मांगो पर सकरात्मकता से हल करेंगी अन्यथा हमें आंदोलन को और मजबूत कर आपनी आवाज को बुलंद करना पड़ेगा।

वही पूरा वातावरण एक, दो, तीन, चार नियुक्ति दो वर्ष वार के नारों से गूंजयेमान हो गया वही मुख्यमंत्री कि अनुपस्थिति में 12 सदस्य डेलिगेशन के रूप में मुख्यमंत्री आवास में जा कर अधिकारीयों से वार्ता करने गया।