युवा शिव सेना की देहरादून महानगर की कार्यकारिणी का हुआ गठन। – Swastik Mail

युवा शिव सेना की देहरादून महानगर की कार्यकारिणी का हुआ गठन।

युवा शिव सेना की देहरादून महानगर की कार्यकारिणी का हुआ गठन।

(रोहित वर्मा महानगर मुख्य उपप्रमुख, शिवा कुमार एवं शिवम् कुमार को भी महानगर सचिव की जिम्मेदारी सौंपी)

उत्तराखंड (देहरादून) रविवार, 11 जनवरी 2026

आज युवा शिव सेना देहरादून महानगर की कार्यकारिणी का गठन किया गया। यह गठन युवा शिव सेना प्रदेश अध्यक्ष श्री सागर रघुवंशी जी के आदेशानुसार, महानगर अध्यक्ष श्री मंजीत भट्ट एवं महानगर उपाध्यक्ष श्री सुमित चौधरी के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर संगठन को और अधिक मजबूत व सक्रिय बनाने हेतु कई महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्तियाँ की गईं।

श्री रोहित वर्मा जी को महानगर मुख्य उपप्रमुख नियुक्त किया गया।

श्री शिवा कुमार को महानगर सचिव एवं श्री शिवम् कुमार को भी महानगर सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई।

कार्यक्रम में युवा शिव सेना के अनेक सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से महानगर महासचिव मनोज रावत, शिवम्, ओमेश, कमल पाल, काली जी, राजू, रंजन, विशाल पाल, शिवा कुमार, राहुल चंदोला एवं समर शामिल रहे।

महानगर अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष द्वारा सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी गईं तथा संगठन को मजबूत करने, जनहित के मुद्दों पर संघर्ष करने एवं शिवसेना की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।