Breaking News
इंटर हाउस सीनियर ब्वॉयज वॉलीबॉल टूर्नामेंट के खिताब पर मोनाल हाउस का कब्जा।जिलाधिकारी सविन बंसल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने राज्य स्थापना के रजत जयंती समारोह में आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों एवं व्यवस्था का निरीक्षण किया।आपदा प्रबंधन जागरूकता से संबंधित प्रशिक्षण शिविर का शुभारम्भ किया गया।प्रदेश अध्यक्ष माननीय करन माहरा जी के नेतृत्व में भाजपा एवं अन्य दलों के अनेक कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।डेवलपमेंट एंड एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन सोसाइटी ने आपदा प्रभावित सहस्त्रधारा क्षेत्र के कैरवाण गांव एवं मखड़ेती गांव में राहत सामग्री -कंबल एवं त्रिपाल आदि का वितरण किया।

प्रदेश अध्यक्ष माननीय करन माहरा जी के नेतृत्व में भाजपा एवं अन्य दलों के अनेक कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

 प्रदेश अध्यक्ष माननीय करन माहरा जी के नेतृत्व में भाजपा एवं अन्य दलों के अनेक कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
Spread the love

प्रदेश अध्यक्ष माननीय करन माहरा जी के नेतृत्व में भाजपा एवं अन्य दलों के अनेक कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

(कांग्रेस की नीतियों, नेतृत्व और विचारधारा से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाजपा को छोड़कर कांग्रेस का दामन थामा)

उत्तराखंड (देहरादून) मंगलवार, 04 नवंबर 2025

आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन, देहरादून में उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष माननीय करन माहरा जी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम के दौरान भाजपा एवं अन्य दलों के अनेक कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

कांग्रेस की नीतियों, नेतृत्व और विचारधारा से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाजपा को छोड़कर कांग्रेस का दामन थामा। सभी ने एक स्वर में कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश की जनता को केवल महंगाई, बेरोज़गारी और अव्यवस्था दी है, जबकि कांग्रेस ही उत्तराखंड के सर्वांगीण विकास और जनहित की सच्ची पक्षधर है।

इस अवसर पर मदन लाल जी (प्रदेश अध्यक्ष, एस.सी. विभाग), धर्मपाल घाघट जी (प्रदेश महासचिव, एस.सी. विभाग), सोनू गहलोत जी (प्रदेश महासचिव, एस.सी. विभाग), करन घाघट जी (महानगर अध्यक्ष, एस.सी. विभाग) सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में शामिल सभी नव–सदस्यों का कांग्रेस परिवार में स्वागत करते हुए कहा गया कि हर नया साथी हमारी जनता की लड़ाई को और अधिक मज़बूती देगा।

Related post

error: Content is protected !!