टीम शिवम भट्ट ने चंद्रबदनी के पास बछड़े को किया सफलतापूर्वक रेस्क्यू। – Swastik Mail

टीम शिवम भट्ट ने चंद्रबदनी के पास बछड़े को किया सफलतापूर्वक रेस्क्यू।

टीम शिवम भट्ट ने चंद्रबदनी के पास बछड़े को किया सफलतापूर्वक रेस्क्यू।

(टीम शिवम भट्ट ने चंद्रबदनी में फंसे बछड़े को रेस्क्यू कर, कृष्ण धाम गौशाला में पहुंचाया)

उत्तराखंड(देहरादून),शनिवार 18 अक्टूबर 2025

आज सुबह चंद्रबदनी (वाइल्ड लाइफ इंस्टीट्यूट के पास) क्षेत्र में एक बछड़ा गलती से जंगल की ओर भटक गया और कीचड़ व झाड़ियों में फंस गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत इस बारे में सूचना दी।

सूचना पर तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए टीम शिवम भट्ट मौके पर पहुँची और एक संगठित रेस्क्यू ऑपरेशन के ज़रिए बछड़े को सुरक्षित बाहर निकाला गया। बछड़ा डरा हुआ और थका हुआ था, लेकिन टीम की सूझबूझ और संवेदनशीलता से वह सुरक्षित रहा।

रेस्क्यू के बाद, बछड़े को कृष्ण धाम गौशाला में सुरक्षित पहुंचाया गया, जहाँ अब उसकी देखभाल की जा रही है।

स्थानीय लोगों और पशु प्रेमियों ने इस प्रयास की जमकर सराहना की और टीम शिवम भट्ट को उनके सेवाभाव के लिए धन्यवाद दिया।