लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) उत्तराखंड महानगर कार्यालय का शुभारंभ किया। - Swastik Mail
Breaking News
जिलाधिकारी सविन बंसल ने “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान” के अंतर्गत न्याय पंचायतों एवं ग्राम पंचायतों में आयोजित किए जा रहे बहुउद्देशीय शिविरों/कैम्पों की समीक्षा बैठक आयोजित की।पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा मनरेगा की हत्या, SIR के ज़रिए वोट चोरी और नेशनल हेराल्ड में राजनीतिक बदले की साज़िश पूरी तरह बेनकाब।वार्षिक खेलकूद की विभिन्न स्पर्धाओं के नन्हें मुन्ने विजेताओं को किया पुरस्कृत।अपर्ण संस्था द्वारा जनपद पिथौरागढ़ की राजी जनजाति के 10 युवक-युवतियों को उत्तराखण्ड मानवाधिकार आयोग में शैक्षिक भ्रमण कार्यकम हेतु लाया गया।देहरादून में 20 से 28 दिसंबर 2025 तक रेंजर्स ग्राउंड में सहकारिता मेले का भव्य आयोजन किया जाएगा।

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) उत्तराखंड महानगर कार्यालय का शुभारंभ किया।

 लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) उत्तराखंड महानगर कार्यालय का शुभारंभ किया।
Spread the love

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) उत्तराखंड महानगर कार्यालय का शुभारंभ किया।

(प्रदेश अध्यक्ष केदारनाथ पंडित ने प्रतिभाग किया)

उत्तराखंड (देहरादून) बुधवार, 24 सितंबर 2025

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) उत्तराखंड महानगर कार्यालय का शुभारंभ आज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केदारनाथ पंडित द्वारा इंदिरा चौक, इंदिरा नगर सीमा द्वार रोड में किया गया, कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि उत्तराखंड में युवाओं से संबंधित बहुत से मुद्दे वर्तमान में चल रहे हैं, हम चाहते हैं कि प्रदेश में जो भी फैसले वर्तमान सरकार ले रही हैं उसमें पारदर्शिता वर्ती जाए और जनता को गुमराह न किया जाए।

हमारा महानगर कार्यालय आज से उत्तराखंड के युवाओं एवं कार्यकर्ता को समर्पित है। प्रदेश में जो भी युवाओं कि समस्या हैं उसके निवारण के लिए यहां से युद्ध स्तर पर कार्य किया जाएगा।

कार्यक्रम में कार्यकारिणी के सदस्यों को भी शपथ दिलाई गई जिसमे महानगर कार्यकारिणी प्रधान महासचिव चिराग अग्रवाल, उपाध्यक्ष रामनाथ सैनी, जावेद अंसारी, शंकर, महासचिव संजीव अग्निहोत्री, संदीप महेतो, मुकेश कुमार, सोहित कुमार, सचिव चंदन कुमार, राजू थापा, कुमारी अर्चना पाल, मीडिया प्रभारी, संजय कुमार इत्यादि शामिल रहे। कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारी प्रदेश अध्यक्ष , केदारनाथ पंडित, प्रदेश उपाध्यक्ष, भरत सिंह नेगी , प्रदेश संगठन मंत्री, वीरेंद्र सिंह रावत, राष्ट्रीय खेल खुद प्रकोष्ठ महासचिव अंशु शर्मा, प्रदेश सचिव सी पी सिंह, जिला अध्यक्ष, पिंटू सिंह, महानगर अध्यक्ष ,संदीप सिंघल उपस्थित रहे। कार्यक्रम संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष /मीडिया प्रभारी संजीव शर्मा द्वारा किया गया।

Related post

error: Content is protected !!