तमसा नदी का जलस्तर बढ़ने से टपकेश्वर मंदिर में पहली बार जलस्तर बढ़ा। – Swastik Mail

तमसा नदी का जलस्तर बढ़ने से टपकेश्वर मंदिर में पहली बार जलस्तर बढ़ा।

तमसा नदी का जलस्तर बढ़ने से टपकेश्वर मंदिर में पहली बार जलस्तर बढ़ा।

(मंदिर में मालवा हटाने को सेवादल और शिव भक्तों ने  साफ सफाई की)

उत्तराखंड (देहरादून) वीरवार, 18 सितम्बर 2025

नहीं टूटी बाबा टपकेश्वर महादेव के भक्तों की भक्ति आपदा के बाद भी मंदिर को पहले जैसा सुंदर स्वरूप में लाने के लिए गुरुवार तक सेवा दल ओर कही संस्थाओं के लोग जुटे रहे सफाई के साथ साथ पेड़ ओर बोल्डर हटाए गए ।

मंगलवार सुबह तमसा नदी का जलस्तर बढ़ने से टपकेश्वर मंदिर में तबाही का मंजर अलग ही था पहली बार इतना जलस्तर बढ़ा कि पुल के साथ ही मंदिर में बनी शिवजी की मूर्ति तक बह गई जलस्तर घटा तो हर जगह मलवा ओर कूड़ा था ।गर्भगृह ओर देवी देवताओं की मूर्तियां सुरक्षित रही शिव लिंग के पास कही फूट तक मलवा जमा हो चुका था। मंगलवार को ही सेवादल और शिव भक्तों ने सेवा शुरू कर दी थी साफ सफाई होने के बाद मंगलवार को बाबा की आरती की गई और सोमवार की रात से ही मंदिर के कपाट बंद कर दिए गए थे अब बुधवार से महंत 108 श्री किशन गिरी जी महाराज एवं दिगम्बर भरत गिरी जी महाराज जी के आदेश पर भक्तों के लिए कपाट दर्शन हेतु श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हे।