CO, विजिलेंन्स देहरादून राजेंद्र सिंह रावत को उत्कृष्ट सेवाओं के योगदान हेतु मिला सम्मान। - Swastik Mail
Breaking News
जिलाधिकारी सविन बसंल द्वारा जिले में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ एवं सर्वसुलभ बनाने की दिशा में जिला प्रशासन द्वारा निरंतर प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं।मा.मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में बड़ा कदम: देहरादून जिला प्रशासन ने डिस्ट्रिक्ट प्लान से 54 आंगनबाड़ी केंद्र बनाए मॉडर्न प्ले स्कूल।मा.मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में संवेदनशील क्षेत्रों में बढ़ेगी निगरानी, मानव-वन्यजीव संघर्ष पर जिला प्रशासन अलर्ट।उत्तराखंड सामाजिक सम्मान सेवा ट्रस्ट ने किया वरिष्ठ पत्रकार सुशील चमोली का सम्मान ।युवा सेना अध्यक्ष सागर रघुवंशी के नेतृत्व में निजी व पब्लिक स्कूलों द्वारा शिक्षा के नाम पर हो रहे शोषण के विरुद्ध युवा सेना (शिव सेना) ने दिया SDM साहिबा स्मिता पवार जी को ज्ञापन।

CO, विजिलेंन्स देहरादून राजेंद्र सिंह रावत को उत्कृष्ट सेवाओं के योगदान हेतु मिला सम्मान।

 CO, विजिलेंन्स देहरादून राजेंद्र सिंह रावत को उत्कृष्ट सेवाओं के योगदान हेतु मिला सम्मान।
Spread the love

CO, विजिलेंन्स देहरादून राजेंद्र सिंह रावत को उत्कृष्ट सेवाओं के योगदान हेतु मिला सम्मान।

(DGP उत्तराखंड श्री दीपम सेठ ने गोल्ड मेडल देकर किया सम्मानित)

उत्तराखंड (देहरादून) , शनिवार, 16 अगस्त 2025

श्रीमान राजेंद्र सिंह रावत जी CO, विजिलेंन्स देहरादून को 15 अगस्त 2025, 79 वें स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर उत्कर्ष सेवा के लिए DGP उत्तराखंड श्रीमान दीपम सेठ के कर कमलों से गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया। यह अत्यंत गौरवशाली क्षण CO श्री राजेंद्र सिंह रावत के उत्कृष्ट सेवाओं के योगदान हेतु दिया गया है। CO विजिलेंस देहरादून से पूर्व रावत जी डोईवाला कोतवाली के निरीक्षक सहित चमोली जिले में भी निरीक्षक के महत्वपूर्ण पद पर भूमिका अदा करते आये हैं।

उत्तराखंड राज्य निर्माण से पूर्व उत्तर प्रदेश में भी उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में विभिन्न चौकी,थानों,कोतवाली सहित उच्च पुलिस के कार्यालयों में उत्कृष्ट सेवा कर के आये है और उत्तराखंड राज्य निर्माण के उपरांत अपने राज्य की जनता की सेवा पूरी सत्य निष्ठा से कर रहें हैं। इनके पिताजी भारतीय सेना से सेवानिवृत्त थे इनकी एक पुत्री बैंक में अधिकारी के पद पर कार्यरत है। इससे पूर्व भी इनको अनेक बार उत्कृष्ट सेवा हेतु समाज के विभिन्न वर्गों के द्वारा समय समय पर सम्मानित किया गया है।

Related post

error: Content is protected !!