मा0 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आत्मनिर्भर महिला समूह के संकल्प को बढाता जिला प्रशासन।  - Swastik Mail
Breaking News
जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल ने प्रवेश सीमा पांवटा साहिब पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।देश के पहले लेखक गांव में लखनऊ विश्वविद्यालय के एम.एड. विद्यार्थियों का शैक्षणिक भ्रमण किया कार्यक्रम।केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेन्द्र कुमार हरिद्वार में अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के साथ होंगे शामिल।जनपद देहरादून के शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल ने जिला शिक्षा अधिकारी (बेसिक), देहरादून से भेंट की।बैंकों की मनमानी पर डीएम सख्तः ‘जनता को परेशान किया तो होगी कार्रवाई, जिले का पैसा जिले के विकास में ही लगेगा’।

मा0 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आत्मनिर्भर महिला समूह के संकल्प को बढाता जिला प्रशासन। 

 मा0 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आत्मनिर्भर महिला समूह के संकल्प को बढाता जिला प्रशासन। 
Spread the love

मा0 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आत्मनिर्भर महिला समूह के संकल्प को बढाता जिला प्रशासन। 

(कलेक्टेट, कोरोनेशन, पर्यटन स्थल गुच्चुपानी में हिलांस आउटलेट तैयार मा0 सीएम जल्द करेंगे लोकार्पण)

उत्तराखंड (देहरादून) शनिवार, 31 मई 2025

जिलाधिकारी सविन बंसल मा0 मुख्यमंत्री के आत्मनिर्भर महिला समूह के संकल्प को हिलांस आउटलेट के माध्यम से महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराकर आत्मनिर्भर बनाने तथा राज्य की महिला समूहों के उत्पादों को विपणन की सुविधा, जन सामान्य को पयर्टन एवं सार्वजनिक स्थ्लों में आधुनिक आउटलेट/कैफे/रेस्टोरेंट, कैंटीन निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है जिसके फलस्वरूप कलेक्टेªट, कोरोनेशन एवं पर्यटन स्थल गुच्चुपानी में महिला समूहों द्वारा संचालित आधुनिक आउटलेट धरातल पर नजर आने लगी है, जिसका मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा शीघ्र लोकर्पाण किया जाएगा। 

जनपद में स्वयं सहायता समूहों का आजीविका बढाने तथा राज्य के स्थानीय उत्पादों को विपणन हेतु प्लेटफार्म उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी सविन बसंल के निर्देशन में आधुनिक आउटलेट/कैफे/रेस्टोरेंट खोले जाने की योजना के अन्तर्गत शुरूआती चरण में 04 स्थानों कचहरी परिसर, सुद्धोवाला (पंचायतघर के निकट), कोरोनेशन हास्पिटल, गुच्चुपानी में आधुनिक आउटलेट/कैफे/रेस्टोरेंट, खोले गए हैं।

इन आउटलेट के खुलने से जहां जनमानस को जहां पौष्टिक भोजन एवं आर्गेनिक उत्पाद मिलेंगे, वहीं महिला स्वंय सहायता समूहों को रोजगार के साथ ही उनके उत्पादों को विपणन की सुविधा हेतु उचित प्लेटफार्म मिलेगा।

Related post

error: Content is protected !!