उत्तराखंड शिवसेना की कमान श्रीमती काजल सिंह को सौंपी। - Swastik Mail
Breaking News
जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल ने प्रवेश सीमा पांवटा साहिब पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।देश के पहले लेखक गांव में लखनऊ विश्वविद्यालय के एम.एड. विद्यार्थियों का शैक्षणिक भ्रमण किया कार्यक्रम।केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेन्द्र कुमार हरिद्वार में अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के साथ होंगे शामिल।जनपद देहरादून के शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल ने जिला शिक्षा अधिकारी (बेसिक), देहरादून से भेंट की।बैंकों की मनमानी पर डीएम सख्तः ‘जनता को परेशान किया तो होगी कार्रवाई, जिले का पैसा जिले के विकास में ही लगेगा’।

उत्तराखंड शिवसेना की कमान श्रीमती काजल सिंह को सौंपी।

 उत्तराखंड शिवसेना की कमान श्रीमती काजल सिंह को सौंपी।
Spread the love

उत्तराखंड शिवसेना की कमान श्रीमती काजल सिंह को सौंपी।

(उत्तराखंड  राज्य प्रमुख  नियुक्त किया)

उत्तराखंड (देहरादून) सोमवार, 26 मई 2025

आज देहरादून में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में शिवसेना के माननीय राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं उत्तर भारत समन्वयक श्री गुलाब चंद दुबे जी द्वारा उत्तराखंड शिवसेना की कमान श्रीमती काजल सिंह को सौंपी गई। उन्हें उत्तराखंड की राज्य प्रमुख के रूप में नियुक्त किया गया है।

इस अवसर पर श्री दुबे जी ने कहा:”उत्तराखंड जैसे रणनीतिक राज्य में संगठन को सशक्त बनाने हेतु नेतृत्व परिवर्तन आवश्यक था। श्रीमती काजल सिंह एक कर्मठ, निडर एवं जुझारू नेतृत्वकर्ता हैं, जो पार्टी को नई ऊँचाइयों तक ले जाएंगी।”

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि:”अब से कोई भी नियुक्ति या संगठनात्मक दायित्व मेरे दिशा-निर्देश के बिना नहीं किया जाएगा। राज्य स्तर पर किसी भी प्रकार का निर्णय केंद्रीय नेतृत्व की स्वीकृति के बाद ही मान्य होगा।”

कार्यक्रम के दौरान यह भी घोषित किया गया कि उत्तराखंड में संगठन को सक्रिय और जनोन्मुखी बनाने हेतु सभी पदाधिकारियों को सेवा नियुक्ति के रूप में उनके पद सौंपे गए हैं।

नव नियुक्त प्रदेश प्रमुख श्रीमती काजल सिंह ने कहा:”मैं इस जिम्मेदारी को एक सेवा अवसर मानते हुए, उत्तराखंड में शिवसेना को जनता की सशक्त आवाज़ बनाने हेतु पूर्ण निष्ठा और समर्पण से कार्य करूंगी।

इस महत्वपूर्ण अवसर पर अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी, समर्पित कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में समर्थक उपस्थित रहे। यह नियुक्ति उत्तराखंड में शिवसेना के सांगठनिक विस्तार और जनसंपर्क को सुदृढ़ करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

Related post

error: Content is protected !!