ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर ऋषिकेश में निकाली तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा। - Swastik Mail
Breaking News
जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल ने प्रवेश सीमा पांवटा साहिब पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।देश के पहले लेखक गांव में लखनऊ विश्वविद्यालय के एम.एड. विद्यार्थियों का शैक्षणिक भ्रमण किया कार्यक्रम।केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेन्द्र कुमार हरिद्वार में अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के साथ होंगे शामिल।जनपद देहरादून के शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल ने जिला शिक्षा अधिकारी (बेसिक), देहरादून से भेंट की।बैंकों की मनमानी पर डीएम सख्तः ‘जनता को परेशान किया तो होगी कार्रवाई, जिले का पैसा जिले के विकास में ही लगेगा’।

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर ऋषिकेश में निकाली तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा।

 ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर ऋषिकेश में निकाली तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा।
Spread the love

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर ऋषिकेश में निकाली तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा।

(पूरी दुनिया में छाया भारतीय सेना का पराक्रम ::::: रेखा आर्या)

उत्तराखंड (ऋषिकेश) रविवार, 17 मई 2025

शनिवार को ऋषिकेश में पंजाब सिंध क्षेत्र धर्मशाला मुखर्जी मार्ग से त्रिवेणी घाट तक तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा निकाली गई। इस मौके पर दुकानदारों ने फूल बरसाकर यात्रा का शानदार स्वागत किया।

यात्रा के समापन स्थल त्रिवेणी घाट स्थित गांधी स्तंभ पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में हमारे देश के जांबाज सैनिकों ने जिस तरह पाकिस्तान को धूल चटाई है और घर में घुसकर 100 से ज्यादा आतंकवादियों को मौत की घाट उतारा, वह हम भारतवासियों के लिए अत्यंत गौरव का विषय है । कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत ने पूरी दुनिया को दिखा दिया है कि हम किसी भी आतंकी गतिविधि को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे। जिन आतंकियों ने हमारी बहन बेटियों के सिंदूर को उजाड़ने का काम किया हमने ऑपरेशन सिंदूर में उनकी हस्ती उजाड़ दी।

पूरे यात्रा मार्ग में दुकानदारों ने फूल बरसाकर यात्रा का जोरदार स्वागत किया।

यात्रा में प्रदेश संगठन महामंत्री अजय कुमार, पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला, भाजपा जिला अध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल, मेयर शंभू पासवान, वर्तमान मेयर अनीता मंमगाई, मंडल अध्यक्ष मनोज ध्यानी, जिला उपाध्यक्ष दिनेश सती, प्रतीक कालिया, जिला महामंत्री दीपक धमीजा समेत सैकड़ो लोगों ने हिस्सा लिया।

गंगा आरती में शामिल हुई मंत्री रेखा आर्या

तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा के बाद कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने त्रिवेणी घाट पर गंगा आरती में हिस्सा लिया। रेखा आर्या ने बताया कि उन्होंने मां गंगा से भारतीय सेना के लिए शौर्य और पराक्रम का आशीर्वाद मांगा और यह कामना की कि भारत की शक्ति विश्व में दिन-रात इसी तरह बढ़ती रहे।

Related post

error: Content is protected !!