मोनाल सदन को पराजित कर सागवान सदन ने जीती क्रिकेट चैम्पियनशिप। - Swastik Mail
Breaking News
जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल ने प्रवेश सीमा पांवटा साहिब पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।देश के पहले लेखक गांव में लखनऊ विश्वविद्यालय के एम.एड. विद्यार्थियों का शैक्षणिक भ्रमण किया कार्यक्रम।केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेन्द्र कुमार हरिद्वार में अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के साथ होंगे शामिल।जनपद देहरादून के शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल ने जिला शिक्षा अधिकारी (बेसिक), देहरादून से भेंट की।बैंकों की मनमानी पर डीएम सख्तः ‘जनता को परेशान किया तो होगी कार्रवाई, जिले का पैसा जिले के विकास में ही लगेगा’।

मोनाल सदन को पराजित कर सागवान सदन ने जीती क्रिकेट चैम्पियनशिप।

 मोनाल सदन को पराजित कर सागवान सदन ने जीती क्रिकेट चैम्पियनशिप।
Spread the love

मोनाल सदन को पराजित कर सागवान सदन ने जीती क्रिकेट चैम्पियनशिप।

(युवराज चौधरी ने मैन ऑफ द मैच व प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का जीता खिताब)

उत्तराखंड (देहरादून) मंगलवार , 22 अप्रैल 2025

18वें रोहिताश सिंह मेमोरियल इंटर हाउस सीनियर ब्वॉयज क्रिकेट टूर्नामेंट के अंतर्गत खेले गये संघर्षपूर्ण फाइनल मैच सागवान सदन ने मोनाल सदन को पराजित कर चैम्पियनशिप पर कब्जा कर लिया और मैच में सागवान सदन के युवराज चौधरी कोे मैन ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब जीता।

यहां न्यू रोड स्थित द हैरिटेज स्कूल के प्रागंण में खेली जा रही 18वें रोहिताश सिंह मेमोरियल इंटर हाउस सीनियर ब्वॉयज क्रिकेट टूर्नामेंट 2025 प्रतियोगिता के अंतर्गत फाइनल मैच सागवान सदन व मोनाल सदन के बीच खेला गया और मैच में स्कूल की काउंसलर चारू चौधरी व प्रिंसिपल डॉक्टर अंजू त्यागी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर शुभारंभ किया।

इस अवसर पर मोनल हाउस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। मैच की पहली पारी में सागवान सदन ने 32 रन बनाये और मोनाल हाउस ने पहली पारी में 28 रनों का योगदान दिया और सागवान सदन ने चार रन की बढ़त हासिल कर ली। मैच की दूसरी पारी में सागवान हाउस ने 49 रन बनाये और मोनाल सदन की टीम खास प्रदर्शन नहीं कर पाई और मैच 24 रन से सागवान सदन जीतकर चैम्पियनशिप पर कब्जा किया।

इस अवसर पर यह एक रोमांचक मैच था और दोनों टीमों ने बहुत जोश के साथ खेला गया। इस अवसर पर समापन समारोह में विजेता और उप विजेता टीमों को स्कूल के चेयरमैन चौधरी अवधेश कुमार, काउंसलर चारू चौधरी, प्रिसिंपल डाक्टर अंजू त्यागी ने ट्रॉफी और प्रमाण पत्र प्रदान कर खिलाडियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर परस्कूल के चेयरमैन चौधरी अवधेश कुमार, काउंसलर चारू चौधरी, प्रिसिंपल डाक्टर अंजू त्यागी, सरिता जैन सहित अन्य शिक्षक, शिक्षिकायें, छात्र छात्रायें उपस्थित रहे।

Related post

error: Content is protected !!