सागवान सदन ने कब्जाया अंतर्सदनीय वरिष्ठ बालक टेबल टेनिस प्रतियोगिता का खिताब । - Swastik Mail
Breaking News
जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल ने प्रवेश सीमा पांवटा साहिब पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।देश के पहले लेखक गांव में लखनऊ विश्वविद्यालय के एम.एड. विद्यार्थियों का शैक्षणिक भ्रमण किया कार्यक्रम।केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेन्द्र कुमार हरिद्वार में अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के साथ होंगे शामिल।जनपद देहरादून के शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल ने जिला शिक्षा अधिकारी (बेसिक), देहरादून से भेंट की।बैंकों की मनमानी पर डीएम सख्तः ‘जनता को परेशान किया तो होगी कार्रवाई, जिले का पैसा जिले के विकास में ही लगेगा’।

सागवान सदन ने कब्जाया अंतर्सदनीय वरिष्ठ बालक टेबल टेनिस प्रतियोगिता का खिताब ।

 सागवान सदन ने कब्जाया अंतर्सदनीय वरिष्ठ बालक टेबल टेनिस प्रतियोगिता का खिताब ।
Spread the love

सागवान सदन ने कब्जाया अंतर्सदनीय वरिष्ठ बालक टेबल टेनिस प्रतियोगिता का खिताब ।

(द हैरिटेज स्कूल के तत्वावधान में खेली जा रही अंतर्सदनीय वरिष्ठ बालक टेबल टेनिस प्रतियोगिता)

उत्तराखंड (देहरादून) वीरवार, 17 अप्रैल 2025

द हैरिटेज स्कूल के तत्वावधान में खेली जा रही अंतर्सदनीय वरिष्ठ बालक टेबल टेनिस प्रतियोगित, 2025 का फाइनल मैच मोनाल सदन एवं सागवान सदन के बीच खेला गया और जिसमें संघर्षपूर्ण मैच में सागवान सदन ने 3-2 के अंतर से मैच जीतकर खिताब पर कब्जा किया।

यहां न्यू रोड स्थित द हैरिटेज स्कूल में अंतर्सदनीय वरिष्ठ बालक टेबल टेनिस प्रतियोगिता, 2025 का फाइनल मैच मोनाल हाउस और सागवान हाउस के बीच खेला गया। इस अवसर पर मैच में दोनों ओर के खिलाड़ियों ने शानदार खेल दिखाते हुए एक दूसरे पर दवाब बनाते हुए अंक अर्जित किये।

इस दौरान मैच के अंतिम समय में सागवान सदन खिलाड़ी ने शानदार खेल का परिचय देते हुए मैच को 3-2 के अंतर से जीतकर खिताब पर कब्जा किया। इस अवसर पर खेल के दौरान स्कूल के निदेशक विक्रांत चौधरी और प्रधानाचार्य डॉक्टर अंजू त्यागी ने छात्रों को खेलने के लिए प्रोत्साहि किया और उनका मनोबल बढ़ाया।

इस अवसर पर विजेताओं को स्कूल के निदेशक विक्रांत चौधरी और प्रधानाचार्य डॉक्टर अंजू त्यागी ने प्रमाण-पत्र और स्मृति चिन्ह प्रदान कर सभी को सम्मानित किया। इस अवसर पर स्कूल के चेयरमैन चौधरी अवधेश कुमार, निदेशक विक्रांत चौधरी, काउंसलर चारू चौधरी, प्रधानाचार्य डॉ. अंजू त्यागी सहित अन्य खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

Related post

error: Content is protected !!