विजयनगर अधोईवाला क्षेत्र में आयोजित मोहल्ला सभा में स्थानीय लोगों ने सरकार की प्रस्तावित एलिवेटेड रोड परियोजना की निंदा। - Swastik Mail
Breaking News
जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल ने प्रवेश सीमा पांवटा साहिब पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।देश के पहले लेखक गांव में लखनऊ विश्वविद्यालय के एम.एड. विद्यार्थियों का शैक्षणिक भ्रमण किया कार्यक्रम।केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेन्द्र कुमार हरिद्वार में अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के साथ होंगे शामिल।जनपद देहरादून के शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल ने जिला शिक्षा अधिकारी (बेसिक), देहरादून से भेंट की।बैंकों की मनमानी पर डीएम सख्तः ‘जनता को परेशान किया तो होगी कार्रवाई, जिले का पैसा जिले के विकास में ही लगेगा’।

विजयनगर अधोईवाला क्षेत्र में आयोजित मोहल्ला सभा में स्थानीय लोगों ने सरकार की प्रस्तावित एलिवेटेड रोड परियोजना की निंदा।

 विजयनगर अधोईवाला क्षेत्र में आयोजित मोहल्ला सभा में स्थानीय लोगों ने सरकार की प्रस्तावित एलिवेटेड रोड परियोजना की निंदा।
Spread the love

विजयनगर अधोईवाला क्षेत्र में आयोजित मोहल्ला सभा में स्थानीय लोगों ने सरकार की प्रस्तावित एलिवेटेड रोड परियोजना की निंदा।

(विनाशकारी प्रस्तावित एलिवेटेड रोड को रद्द किया जाये, किसी को बेघर न किया जाये)

उत्तराखंड (देहरादून) सोमवार, 10 मार्च 2025

आज विजयनगर अधोईवाला क्षेत्र में आयोजित मोहल्ला सभा में स्थानीय लोगों ने सरकार की प्रस्तावित एलिवेटेड रोड परियोजना की निंदा करते हुए कहा कि सरकार जनता को घर एवं हक़ देने के बजाय चंद कंपनियों को फायदे पहुंचवाने के लिए ऐसे विनाशकारी परियोजनाओं द्वारा लोगों को बेघर करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा की ऐसे परियोजना पर हज़ारों करोड़ खर्च करने के बजाय सरकार शहर के सिग्नल, बसें, पार्किंग एवं साथ साथ में स्थानीय क्लिनिक एवं स्कूल पर खर्च करे, उससे जाम का हल भी होगा और असली कार्यक्रम विकास भी होगा। इसके आलावा कभी कोर्ट के आदेश के बहाने और कभी ऐसे परियोजनाओं के बहाने बार बार शहर के मज़दूर वर्ग को बेघर करने की कोशिश की जा रही है जो जन विरोधी और गरीब विरोधी है। इसलिए उन्होंने मांग उठायी कि इस प्रस्तावित परियोजना को रद्द किया जाये और साथ साथ में सरकार कानून द्वारा सुनिश्चित करे कि किसी को बेघर नहीं किया जायेगा, मज़दूर बस्ती में रहने वाले लोगों को या तो हक़ दिया जाये या उनका पुनर्वास कराया जाये।

सभा में चेतना आंदोलन के शंकर गोपाल, राजो देवी, ललिता देवी, लक्ष्मी देवी, रश्मि देवी के साथ सौरभ थापा, जयप्रकाश इत्यादि शामिल रहे बातों को रखे। सभा जन हस्तक्षेप बैनर तले आयोजित की गयी।

Related post

error: Content is protected !!