मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिए जिलाधिकारी सविन बंसल को निर्देश क्षेत्र की समस्या का करे, प्राथमिकता से निदान। - Swastik Mail
Breaking News
जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल ने प्रवेश सीमा पांवटा साहिब पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।देश के पहले लेखक गांव में लखनऊ विश्वविद्यालय के एम.एड. विद्यार्थियों का शैक्षणिक भ्रमण किया कार्यक्रम।केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेन्द्र कुमार हरिद्वार में अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के साथ होंगे शामिल।जनपद देहरादून के शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल ने जिला शिक्षा अधिकारी (बेसिक), देहरादून से भेंट की।बैंकों की मनमानी पर डीएम सख्तः ‘जनता को परेशान किया तो होगी कार्रवाई, जिले का पैसा जिले के विकास में ही लगेगा’।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिए जिलाधिकारी सविन बंसल को निर्देश क्षेत्र की समस्या का करे, प्राथमिकता से निदान।

 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिए जिलाधिकारी सविन बंसल को निर्देश क्षेत्र की समस्या का करे, प्राथमिकता से निदान।
Spread the love

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिए जिलाधिकारी सविन बंसल को निर्देश क्षेत्र की समस्या का करे, प्राथमिकता से निदान।

(डीएम ने त्यूणी में लोगों के साथ विजिट कर जानी समस्या)

उत्तराखंड (देहरादून) सोमवार, 24 फरवरी 2025

माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के त्यूणी हनोल भ्रमण कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र की समस्याओं को त्वरित निस्तारण करने हेतु दिए गए दिशा निर्देशन के अनुपालन में जिलाधिकारी सविन बंसल, ने आज त्यूणी में स्थानीय लोगों के साथ भ्रमण निरीक्षण कर समस्याओं के निदान हेतु विशेष चर्चा कर, त्यूणी हेलीपैड एवं क्षतिग्रस्त स्टेडियम को शीघ्र सुरक्षात्मक निर्माण कार्य हेतु युद्धस्तर पर कार्य कराने की बात कही, उन्होंने कहा कि अगले माह में त्यूणी में आयोजित बहुउद्देशिय शिविर का आयोजन किया जाएगा.इससे पहले यहां निर्माण कार्य शुरू किया जायेगा।

उन्होंने उप जिलाधिकारी एवं अधिशासी अधिकारी सिंचाई विभाग को निर्देशित किया कि सम्पूर्ण जानकारी के साथ प्रस्ताव प्रस्तुत करेंगे। कहां कि हेलीपैड स्टेडियम को भव्य स्वरूप देने हेतु शीघ्र ही यहां सुरक्षात्मक निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। जिसके लिए जिला योजना से धनराशि बजट का प्रावधान किया गया हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी के त्यूणी भ्रमण कार्यक्रम के दौरान जनमानस से प्राप्त समस्या/शिकायत का निस्तारण त्यूणी में आयोजित बहुद्देशीय शिविर के दौरान किया जाएगा।

जिस हेतु उन्होंने उप जिलाधिकारी को प्राप्त आवेदनों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए जिलाधिकारी ने कहा कि शीघ्र ही त्यूणी में रात्रि विश्राम पर पहुंचेंगे और बहुददेशिय शिविर का आयोजन किया जाएगा जहां जनमानस की समस्या को मौके पर निस्तारण किया जाएगा।

Related post

error: Content is protected !!