जिलाधिकारी सविन बंसल ने यूसीसी की बैठक ली। - Swastik Mail
Breaking News
जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल ने प्रवेश सीमा पांवटा साहिब पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।देश के पहले लेखक गांव में लखनऊ विश्वविद्यालय के एम.एड. विद्यार्थियों का शैक्षणिक भ्रमण किया कार्यक्रम।केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेन्द्र कुमार हरिद्वार में अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के साथ होंगे शामिल।जनपद देहरादून के शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल ने जिला शिक्षा अधिकारी (बेसिक), देहरादून से भेंट की।बैंकों की मनमानी पर डीएम सख्तः ‘जनता को परेशान किया तो होगी कार्रवाई, जिले का पैसा जिले के विकास में ही लगेगा’।

जिलाधिकारी सविन बंसल ने यूसीसी की बैठक ली।

 जिलाधिकारी सविन बंसल ने यूसीसी की बैठक ली।
Spread the love

जिलाधिकारी सविन बंसल ने यूसीसी की बैठक ली।

(आवेदनों का निर्धारित समयावधि में निस्तारण करना सुनिश्चित करेंगे)

उत्तराखंड (देहरादून) शनिवार , 15 फरवरी 2025

जिलाधिकारी सविन बंसल ने ऋषिपर्णा सभागार कलेक्टेªट में यूसीसी की बैठक लेते हुए अधिकारियों को यूसीसी के क्रियान्वयन के सम्बन्ध में अधिकारियों के दायित्वों, एवं प्राप्त आवेदनों के निस्तारण के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने सम्बन्धित रजिस्ट्रार/उप जिलाधिकारी से उनके पास प्राप्त आवेदनों के सापेक्ष निस्तारण की स्थिति की प्रत्येक दिन आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए, तथा अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व को यूसीसी के तहत् रजिस्ट्रार के कार्यों की प्रतिदिन मॉनिटिरिंग करने के निर्देश दिए। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों के लिए डीपीआरओ को नोडल अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि यूसीसी के अन्तर्गत प्राप्त आवेदनों का निर्धारित समयावधि में निस्तारण करना सुनिश्चित करेंगे। बताया गया कि अभी तक यूसीसी के अन्तर्गत 698 आवेदन प्राप्त हुए हैं जिनमें 531 का निस्तारण कर लिया गया है। शेष पर कार्यवाही गतिमान है। जिस पर डीएम ने समस्त आवेदनों को निस्तारित करते हुए आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के.के मिश्रा, उप जिलाधिकारी सदर हरिगिरि, विकासनगर विनोद कुमार, डोईवाला अपर्णा ढौंडियाल, चकराता योगेश मेहर, ऋषिकेश स्मृता परमार, नगर निगम से डॉ0 अविनाश खन्ना उपस्थित रहे तथा नगर आयुक्त ऋषिकेश शेलेन्द्र सिंह नेगी, उप जिलाधिकारी कालसी गौरी प्रभात, नगर पालिका परिषद के ईओ, कैन्ट क्षेत्रों के अधिकारी वर्चुअल माध्यम से जुड़े रहे।

Related post

error: Content is protected !!