Breaking News
इंटर हाउस सीनियर ब्वॉयज वॉलीबॉल टूर्नामेंट के खिताब पर मोनाल हाउस का कब्जा।जिलाधिकारी सविन बंसल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने राज्य स्थापना के रजत जयंती समारोह में आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों एवं व्यवस्था का निरीक्षण किया।आपदा प्रबंधन जागरूकता से संबंधित प्रशिक्षण शिविर का शुभारम्भ किया गया।प्रदेश अध्यक्ष माननीय करन माहरा जी के नेतृत्व में भाजपा एवं अन्य दलों के अनेक कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।डेवलपमेंट एंड एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन सोसाइटी ने आपदा प्रभावित सहस्त्रधारा क्षेत्र के कैरवाण गांव एवं मखड़ेती गांव में राहत सामग्री -कंबल एवं त्रिपाल आदि का वितरण किया।

जिलाधिकारी सविन बंसल ने कहा कि वन पंचायत हमारे हिमालय संरक्षक, उनके मौलिक अधिकारों से करेंगे संपन्न।

 जिलाधिकारी सविन बंसल ने कहा कि वन पंचायत हमारे हिमालय संरक्षक, उनके मौलिक अधिकारों से करेंगे संपन्न।
Spread the love

जिलाधिकारी सविन बंसल ने कहा कि वन पंचायत हमारे हिमालय संरक्षक, उनके मौलिक अधिकारों से करेंगे संपन्न।

 (वन पंचायतों को मिलेगी पुरानी सभी रॉयल्टी एरियर)

उत्तराखंड (देहरादून) वीरवार, 06 फरवरी 2025

जिलाधिकारी सविन बंसल ने देर शाम ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में वन पंचायत समिति गठन को लेकर बैठक की।

जिलाधिकारी ने जनपद के ग्रामीण क्षेत्रो वन पंचायतों को और अधिक मजबूत बनाने हेतु उप जिला अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रो में वन पंचायत गठित नहीं हुई हैं यथा शीघ्र गठित करना सुनिश्चित करेंगे।

उन्होंने वनपंचायत को उनके मौलिक अधिकारों से संपन्न बनाने हेतु उप जिलाधिकारी को निर्देशित किया कि संबंधित डीएफओ से अभिलेख प्राप्त करते हुए वन पंचायतों के सदस्यों को जागरूक करना सुनिश्चित करेंगे। यह भी कहा कि वन पंचायत के सदस्यों को उनके अधिकार एवं आमदनी के बारे में विस्तृत जानकारी देना सुनिश्चित करेंगे। जिलाधिकारी ने कहा कि जल्द से जल्द वन पंचायत गठित करते हुए, जनपद के समस्त पंचायत वन पंचायत के साथ एक वृहद अधिवेशन आयोजित की जाएगी।

वन एवं वन संपदा की सुरक्षा करना सभी का दायित्व है, जिसे एक योजित तरीके से सम्पादित करना जिला प्रशासन का भूमिका है।

बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन जयभारत सिहं, उप जिलाधिकारी कालसी गौरी प्रभात, देहरादून सदर कुमकुम जोशी, गौरव चटवाल, विकासनगर विनोद कुुमार, चकराता योगेश मेहरा, डोईवाला अपर्णा ढौंडियाल, ऋषिकेश स्मृति परमार एवं समस्त तसीलदार उपस्थित थे।

Related post

error: Content is protected !!