जिलाधिकारी सविन बंसल का शहर में जनमानस को हर स्तर पर सुगम सुविधा उपलब्ध कराने में बढ़ता कदम। - Swastik Mail
Breaking News
जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल ने प्रवेश सीमा पांवटा साहिब पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।देश के पहले लेखक गांव में लखनऊ विश्वविद्यालय के एम.एड. विद्यार्थियों का शैक्षणिक भ्रमण किया कार्यक्रम।केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेन्द्र कुमार हरिद्वार में अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के साथ होंगे शामिल।जनपद देहरादून के शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल ने जिला शिक्षा अधिकारी (बेसिक), देहरादून से भेंट की।बैंकों की मनमानी पर डीएम सख्तः ‘जनता को परेशान किया तो होगी कार्रवाई, जिले का पैसा जिले के विकास में ही लगेगा’।

जिलाधिकारी सविन बंसल का शहर में जनमानस को हर स्तर पर सुगम सुविधा उपलब्ध कराने में बढ़ता कदम।

 जिलाधिकारी सविन बंसल का शहर में जनमानस को हर स्तर पर सुगम सुविधा उपलब्ध कराने में बढ़ता कदम।
Spread the love

जिलाधिकारी सविन बंसल का शहर में जनमानस को हर स्तर पर सुगम सुविधा उपलब्ध कराने में बढ़ता कदम।

(काबुल हॉउस सतह पार्किंग अपने स्वरुप में तेजी से विकसित हो रहा हैं)

उत्तराखंड (देहरादून) शुक्रवार ,10 जनवरी 2025

शहर में जनमानस को सुगम सुविधा मुहैया कराने में जिलाधिकारी सविन बंसल हर स्तर के कार्यों को तेजी से धरातल पर उतार रहे हैं। काबुल हाउस सतह पार्किंग अपने स्वरूप में विकसित हो रही है जनमानस को जल्द मिलने जा रही है पार्किंग सुविधा।

जिलाधिकारी के निर्देशन में जिला प्रशासन द्वारा शहर में सुगम यातायात व्यवस्था एवं जाम से निजात दिलाने के लिए निरंतर प्रयास किये जा रहे।

शहर में पार्किंग हेतु नये स्थल चिन्हित किए जा रहे। इसी क्रम में काबुल हाउस में पार्किंग निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर जारी है, जिसमें लगभग 350 वाहन पार्क किये जा सकेंगे। करीब 99.35 लाख की लागत से सुगम, सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित पार्किंग विकसित हो रही हैं, रेखीय विभाग युद्ध स्तर पर निर्माण कार्य कर रहे हैं। डीएम स्वयं कर रहे कार्यों की मॉनिटिरिंग।

इसके लिए जिलाधिकारी ने स्वंय फील्ड विजिट करते हुए संभावनाएं तलाशी तथा नोडल अधिकारी उप जिलाधिकारी सदर एवं अन्य रेखीय विभागों के अधिकारियों के भ्रमण गतिमान है। ताकि शहर में जाम एवं पार्किंग की समस्या को लेकर सुधारात्मक कार्य धरातल पर किए जा सके।

Related post

error: Content is protected !!