उ. रा.प्रा.शि.संघ,के जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह रावत ने उत्तराखंड के विभिन्न जनपदों में कार्यरत प्राथमिक संवर्ग के शिक्षकों के मध्य अंतर्जनपदीय पारस्परिक स्थानांतण के सन्दर्भ में निदेशक (प्रारम्भिक शिक्षा) को पत्र लिखा। – Swastik Mail

उ. रा.प्रा.शि.संघ,के जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह रावत ने उत्तराखंड के विभिन्न जनपदों में कार्यरत प्राथमिक संवर्ग के शिक्षकों के मध्य अंतर्जनपदीय पारस्परिक स्थानांतण के सन्दर्भ में निदेशक (प्रारम्भिक शिक्षा) को पत्र लिखा।

उ. रा.प्रा.शि.संघ,के जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह रावत ने उत्तराखंड के विभिन्न जनपदों में कार्यरत प्राथमिक संवर्ग के शिक्षकों के मध्य अंतर्जनपदीय पारस्परिक स्थानांतण के सन्दर्भ में निदेशक (प्रारम्भिक शिक्षा) को पत्र लिखा।

 ( तीन वर्षों से स्थानांतण न होने के कारण सम्बंधित शिक्षक अपनी अनेक प्रकार की विषम पारिवारिक परिस्थितियों के कारण दुःखी एवं अत्यधिक परेशान हैं)     

उत्तराखंड (देहरादून) शुक्रवार, 25 अक्टूबर 2024

जनपद देहरादून एवं उत्तराखंड के अन्य जनपदों में कार्यरत प्राथमिक शिक्षक गत तीन वर्षों से अंतर्जनपदीय पारस्परिक स्थानांतरण हेतु आवेदन कर रहे हैं । लेकिन इन शिक्षकों के अंतर्जनपदीय पारस्परिक स्थानांतरण पर कोई सकारात्मक निर्णय आतिथि तक नहीं हुआ है। इन शिक्षकों की विषम पारिवारिक परिस्थितियों के क्रम में इनका अंतर्जनपदीय पारस्परिक स्थानांतरण नैसर्गिक न्याय के सिद्धांत के अनुरूप न्यायोचित प्रतीत होता है। वहीं विद्यालयी शिक्षा के अंतर्गत माध्यमिक संवर्ग में अनवरत पारस्परिक स्थानांतरण हुए हैं और प्राथमिक स्तर के उक्त स्तर के पारस्परिक स्थानांतरण गत तीन वर्षों से न होने के कारण सम्बंधित शिक्षक अपनी अनेक प्रकार की विषम पारिवारिक परिस्थितियों के कारण दुःखी एवं अत्यधिक परेशान हैं। महोदय आप भली भांति परिचित हैं कि उक्त स्तर के पारस्परिक स्थानांतरण से सरकार और विभाग पर किसी भी प्रकार का वित्तीय अधिभार नहीं पड़ेगा न ही शिक्षण में कोई व्यवधान उत्पन्न होगा।

अतः आपसे विनम्र निवेदन है कि आप उत्तराखंड के समस्त जनपदों के अंतर्गत गत वर्षों में प्राप्त देहरादून जनपद सहित अन्य समस्त जनपदों के प्राथमिक संवर्ग के अंतर्जनपदीय पारस्परिक स्थानांतरण / म्यूच्यूअल ट्रांसफर्स के प्रकरणों पर सहानुभूति विचार उपरान्त सम्बंधितों को उक्त स्तर के पारस्परिक स्थानांतरण करने हेतु निर्देशित करने की कृपा कीजियेगा । इस हेतु उ. प्रा. टीचर्स एसोसिएशन /उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संगठन, उक्त समस्त शिक्षकों के परिवार सहित आजन्म आपका आभारी रहेगा।