उत्तरकाशी के भटवाड़ी के पास नदी में अनियंत्रित होकर  वाहन गिरा। – Swastik Mail

उत्तरकाशी के भटवाड़ी के पास नदी में अनियंत्रित होकर  वाहन गिरा।

उत्तरकाशी के भटवाड़ी के पास नदी में अनियंत्रित होकर  वाहन गिरा।

(तलाश में जुटी एसडीआरएफ की टीम ने नदी में सर्चिंग अभियान शुरू)

उत्तराखंड (उत्तरकाशी) बुधवार, 18 सितम्बर 2024

उत्तरकाशी जिले में एक वाहन हादसे का शिकार हो गया। आशंका जताई जा रही है कि वाहन नदी में गिरा है। जिसके चलते एसडीआरएफ की टीम ने नदी में सर्चिंग अभियान शुरू कर दिया है।

आज  दोपहर भटवाड़ी से आगे भुक्की के पास एक वाहन लापता होने की सूचना मिली। उक्त वाहन के खोजबीन के लिए एसडीआरएफ भटवाड़ी और पुलिस को अवगत कराया गया है।