अंतर्राष्ट्रीय स्वच्छ वायु दिवस के अवसर पर ईकोग्रुप सोसाइटी ने छात्र/छात्राओं को वायु प्रदूषण से वातावरण में होने वाले दुष्प्रभाव व उन्हें कम करने की जानकारी दी I  - Swastik Mail
Breaking News

अंतर्राष्ट्रीय स्वच्छ वायु दिवस के अवसर पर ईकोग्रुप सोसाइटी ने छात्र/छात्राओं को वायु प्रदूषण से वातावरण में होने वाले दुष्प्रभाव व उन्हें कम करने की जानकारी दी I 

 अंतर्राष्ट्रीय स्वच्छ वायु दिवस के अवसर पर ईकोग्रुप सोसाइटी ने छात्र/छात्राओं को वायु प्रदूषण से वातावरण में होने वाले दुष्प्रभाव व उन्हें कम करने की जानकारी दी I 
Spread the love

अंतर्राष्ट्रीय स्वच्छ वायु दिवस के अवसर पर ईकोग्रुप सोसाइटी ने छात्र/छात्राओं को वायु प्रदूषण से वातावरण में होने वाले दुष्प्रभाव व उन्हें कम करने की जानकारी दी।

(कॉलेज प्रगाण में नीम के पौधे का रोपण किया गया)

उत्तराखंड (देहरादून) शनिवार, 07 सितम्बर 2024

अंतर्राष्ट्रीय स्वच्छ वायु दिवस के अवसर पर नगर निगम, देहरादून के सौजन्य से ईकोग्रुप सोसाइटी, देहरादून द्वारा लक्ष्मण भारतीय इण्टर कॉलेज, 4 विष्णु रोड, देहरादून में छात्र/छात्राओं को वायु प्रदूषण से वातावरण में होने वाले दुष्प्रभाव व उन्हें कम करने की जानकारी प्रदान की गयी।

इस अवसर पर कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री जयवीर सिंह, श्री आशीष गर्ग, अध्यक्ष इकोग्रुप सोसाइटी द्वारा कॉलेज के छात्र/छात्राओं को वायु प्रदूषण के कारण वातावरण में होने वाले नुकसान, मानव जाति पर पड़ने दुष्परिणामों के बारे में जानकारी साँझा की गयी I तथा कॉलेज प्रगाण में नीम के पौधे का रोपण किया गया व कार्यक्रम के अंत में सभी ने पर्यावरण संरक्षण पर शपथ ली।

इस कार्यक्रम में, नगर निगम, देहरादून से श्री पवन थापा, श्री अरविंद सिंह यादव व श्रीं राजेश प्रसाद, लक्ष्मण भारतीय इण्टर कॉलेज से श्री जयवीर सिंह प्रधानाचार्य, श्री हिमांशु व अन्य अध्यापक/अध्यापिकाये/कर्मचारी तथा इकोग्रुप सोसाइटी, देहरादून से श्री आशीष गर्ग व श्री अनिल कुमार मेहता उपस्थित रहे।

Related post

error: Content is protected !!