कोटद्वार में  विजिलेंस की टीम ने एआरटीओ कार्यालय के वरिष्ठ सहायक को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा। - Swastik Mail
Breaking News

कोटद्वार में  विजिलेंस की टीम ने एआरटीओ कार्यालय के वरिष्ठ सहायक को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा।

 कोटद्वार में  विजिलेंस की टीम ने एआरटीओ कार्यालय के वरिष्ठ सहायक को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा।
Spread the love

कोटद्वार में  विजिलेंस की टीम ने एआरटीओ कार्यालय के वरिष्ठ सहायक को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा।

(ट्रक का चालान कर चालक से सात हजार रुपए लिए और केवल चार हजार की ही रसीद काटी)

उत्तराखंड (कोटद्वार) वीरवार, 22 अगस्त 2024

कोटद्वार में विजिलेंस की टीम ने छापेमारी के लिए एआरटीओ कार्यालय पहुंची। जहां विजिलेंस की टीम ने वरिष्ठ सहायक एआरटीओ को ट्रक चालक से रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। एआरटीओ के वरिष्ठ सहायक महेंद्र सिंह ने ट्रक का चालान कर चालक से सात हजार रुपए लिए और केवल चार हजार की ही रसीद काटी।विजिलेंस की टीम ने वरिष्ठ सहायक महेंद्र सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

कर्मचारी महेंद्र पर तीन हजार रुपये की रिश्वतखोरी लेने का आरोप हैं। विजिलेंस की टीम आरोपी के दफ्तर और आवास पर भी पहुंचकर चल-अचल सम्पत्ति के सम्बन्ध में पूछताछ जारी है। महेंद्र के खिलाफ लंबे समय से शिकायत मिल रही थी जिसके बाद विजिलेंस ने ट्रैप टीम गठित कर कार्रवाई के निर्देश दिए थे।

Related post

error: Content is protected !!