मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पेरिस ओलिंपिक से लौटे एथलीटों का हौसला बढ़ाया। - Swastik Mail
Breaking News

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पेरिस ओलिंपिक से लौटे एथलीटों का हौसला बढ़ाया।

 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पेरिस ओलिंपिक से लौटे एथलीटों का हौसला बढ़ाया।
Spread the love

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पेरिस ओलिंपिक से लौटे एथलीटों का हौसला बढ़ाया।

(मेहनत जारी रख के अगले ओलिम्पिक में देश के लिए पदक जीतें)

उत्तराखंड (देहरादून) मंगलवार, 20 अगस्त 2024

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज  पेरिस ओलिंपिक में देश का प्रतिनिधित्व कर के लौटे उत्तराखंड के 3 एथलीटों से अपने आवास पर मुलाकात की और उनको हौसला-प्रेरणा दी कि वे मेहनत जारी रख के अगले ओलिम्पिक में देश के लिए पदक जीतें, उन्होंने एथलीटों को शाल ओढ़ाया और गुलदस्ता भेंट किया।

मुख्यमंत्री ने सूरज पंवार परमजीत सिंह बिष्ट और अंकिता ध्यानी को शाल ओढ़ाया और उनकी पीठ थपथपाई कि दुनिया के सबसे बड़े खेल मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व कर उत्तराखंड का नाम भी रोशन किया। मुख्यमंत्री की पत्नी गीता ने भी खिलाड़ियों से मिल के उनको भविष्य की शुभ कामना दी।

Related post

error: Content is protected !!