चकराता रोड के आनंदम रेस्टॉरेंट के महिला वाशरूम में हिडन कैमरा मिला। - Swastik Mail
Breaking News

चकराता रोड के आनंदम रेस्टॉरेंट के महिला वाशरूम में हिडन कैमरा मिला।

 चकराता रोड के आनंदम रेस्टॉरेंट के महिला वाशरूम में हिडन कैमरा मिला।
Spread the love

चकराता रोड के आनंदम रेस्टॉरेंट के महिला वाशरूम में हिडन कैमरा मिला।

(रेस्तरां में युवतियों, महिलाओं और अन्य व्यक्तियों ने जमकर हंगामा किया)

उत्तराखंड (देहरादून) शुक्रवार, 16 अगस्त 2024

देहरादून में प्रतिष्ठित रेस्तरां और स्वीट्स की चेन संचालित करने वाले आनंदम रेस्तरां के महिला वाशरूम में एक हिडन कैमरा पाया गया है। जिसके बाद रेस्तरां में युवतियों, महिलाओं और अन्य व्यक्तियों ने जमकर हंगामा किया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अजय सिंह के निर्देश पर पुलिस ने रेस्तरां के एक कार्मिक को हिरासत में लिया है। साथ ही कैमरा लगाने के आरोप में संबंधित कर्मी और संचालक के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

पुलिस के समक्ष दर्ज कराई गई शिकायत में यह कहा गया है कि संबंधित स्टाफ महिलाओं के वाशरूम इस्तेमाल करने के दौरान रिकॉर्डिंग करता था। हालांकि, अभी पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इस कैमरे से क्या क्या रिकॉर्ड किया गया है।एसएसपी अजय सिंह ने मामले में सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। वहीं, मुकदमा पंजीकृत कर रेस्तरां संचालक की भूमिका की जांच भी की जाएगी।

Related post

error: Content is protected !!