78 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका किया ध्वजारोहण। – Swastik Mail

78 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका किया ध्वजारोहण।

78 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका किया ध्वजारोहण।

(जिलाधिकारी ने ‘हरघर तिरंगा’ हस्ताक्षर पठ पर हस्ताक्षर भी किये)

उत्तराखंड (देहरादून) वीरवार, 15 अगस्त 2024

78 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने आज कलेक्टेट परिसर में अधिकारी एवं कर्मचारियों के साथ ध्वजारोहण किया। जिलाधिकारी ने समस्त देश, राज्य एंव जनपद वासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामना दी।

जिलाधिकारी ने अपने सम्बोधन में कलेक्टेट परिसर अवस्थित सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को कर्तव्यनिष्ठ होकर दायित्वों का निर्वहन करने का संदेश दिया। इस दौरान जिलाधिकारी ने ‘हरघर तिरंगा’ हस्ताक्षर पठ पर हस्ताक्षर भी किये।

जिलाधिकारी ने अपने सम्बोधन में कहा कि हम सभी की जिम्मेदारी महत्वपूर्ण है इसलिए जो अधिकारी एवं कार्मिक जिस भी पटल रहे वह जनमानस के प्रति अपने व्यवहार में नरमी रखते हुए उनकी समस्याओं को ध्यान से सुने तथा समस्याओं के समाधान हेतु पूर्ण कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करें। हमारे एक ईमांनदार प्रयास से जहां जनमानस की समस्यांए का समाधान होता है वहीं हमे भी इसकी प्रसन्नता होती है।

जिलाधिकारी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राज्य एवं जनपद वासियों से राज्य को नशामुक्त बनाने का संकल्प लेते हुए जिला प्रशासन की इस मुहिम से जुड़कर नशामुक्त भारत अभियान में सहयोगी बनाते हुए अपने क्षेत्र एवं समाज में लोंगों को जागरूक भी करें।

इस अवसर पर उप जिलाधिकारी मुख्यालय शालिनी नेगी, मुख्य व्यैक्तिक अधिकारी वीरेन्द्र सिंह, मुख्य कोषाधिकारी नीतू भण्डारी, सहायक निदेशक सूचना बी.सी नेगी, जिला प्रोबेशन अधिकारी मीना बिष्ट, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी बुद्धिराम बिज्वलाण, रमेश भट्ट, राजेन्द्र रावत, सुशील बडोनी, आकांशा वर्मा, राजेन्द्र जोशी, आशीष, सहित कलेक्टेट परिसर स्थित समस्त कार्यालयों के अधिकारी एवं कर्मचारी, सूचना विभाग कार्मिक एवं अन्य जनमानस उपस्थित रहे।