मुख्य विकास अधिकारी सुश्री झरना कमठान ने आज हरेला के अवसर पर वृक्षारोपण किया। – Swastik Mail

मुख्य विकास अधिकारी सुश्री झरना कमठान ने आज हरेला के अवसर पर वृक्षारोपण किया।

मुख्य विकास अधिकारी सुश्री झरना कमठान ने आज हरेला के अवसर पर वृक्षारोपण किया।

(प्रत्येक जनमानस पर्यावरण संवर्धन एवं संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाए ::::: मुख्य विकास अधिकारी)

उत्तराखंड (देहरादून) मंगलवार, 16 जुलाई 2024

हरेला के अवसर पर आज जनपद में वृहद्ध वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसी क्रम में आज मुख्य विकास अधिकारी सुश्री झरना कमठान द्वारा विकासखण्ड रायपुर के खलंगा में अधिकारियों कर्मचारियों के साथ वृक्षारोपण किया गया। उन्होंने अधिकारियों कार्मिकों के साथ वृक्षारोपण करते हुए रोपित किये गए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक जनमानस पर्यावरण संवर्धन एवं संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए वृक्षों के संरक्षण एवं संर्वधन के लिए स्वयं जागरूक रहें तथा अन्य को भी जागरूक करें।

इस अवसर पर 100 स्कूली बच्चों ने प्रतिभाग किया तथा सभी ने अपनी माता के नाम पर वृक्ष लगाए ।इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।