कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हरबंस कपूर राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज में स्व० हरबंस कपूर की स्मृति में निर्मित मूर्ति का अनावरण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। - Swastik Mail
Breaking News

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हरबंस कपूर राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज में स्व० हरबंस कपूर की स्मृति में निर्मित मूर्ति का अनावरण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

 कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हरबंस कपूर राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज में स्व० हरबंस कपूर की स्मृति में निर्मित मूर्ति का अनावरण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।
Spread the love

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हरबंस कपूर राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज में स्व० हरबंस कपूर की स्मृति में निर्मित मूर्ति का अनावरण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

(स्वर्गीय कपूर साहब मेरे राजनीतिक गुरु थे और मैं आज जहां पर भी हूं सब कपूर साहब की वजह से हूं ::::: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी)

उत्तराखंड (देहरादून) वीरवार, 11 जुलाई 2024

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कौलागढ स्थित राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज में पूर्व विधायक स्व० हरबंस कपूर की स्मृति में निर्मित मूर्ति का अनावरण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया।

इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मूर्ति का अनावरण करते हुए स्व० हरबंस कपूर को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

उन्होंने कहा स्वर्गीय कपूर साहब मेरे राजनीतिक गुरु थे और मैं आज जहां पर भी हूं सब कपूर साहब की वजह से हूं। उन्होंने कहा हरबंस कपूर निरंतर क्षेत्र के विकास को सक्रिय रहते थे। आज उनकी स्नेह स्मृतियां हमारे हृदय पर अंकित है। उन्होंने स्व. हरबंश कपूर को नमन करते हुए राज्य के लिए उनके योगदान को हमेशा स्मरण किया जाएगा।

इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज के छात्र छात्राओं को शीघ्र ही अपने वायदे के अनुसार मसूरी भ्रमण कराया जायेगा।

इस अवसर पर कैंट विधायक सविता कपूर, दर्जाप्राप्त राज्यमंत्री मधु भट्ट, वरिष्ठ नेता विनय गोयल, डॉ. ओपी कुलश्रेष्ठ, मंडल अध्यक्ष सुमित पांडे, अशोक वर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष हरीश कोहली, हरीश नारंग, विक्की खन्ना, बबलू बंसल, कैप्टन भूपाल सिंह, अर्जुन कोहली, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष रीता विशाल, वंदना ठाकुर, कमलराज, पिंकी बिष्ट, पार्षद नंदनी शर्मा, समिधा गुरुंग आदि उपस्थित रहे।

Related post

error: Content is protected !!