सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अमर शहीद विनोद सिंह को पुष्पचक्र अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। - Swastik Mail
Breaking News
तीसरे रोहिताश मेमोरियल अंडर 17 बालक अंतर विद्यालयी फुटबॉल टूर्नामेंट मैं द हेरिटेज स्कूल नॉर्थ केंपस और न्यू दून ब्लॉसम स्कूल के बीच खेला गया।सिख संस्थाओं और राष्ट्र वादी सिख मोर्चा ने केंद्र व राज्य सरकारों से नवम गुरु तेग बहादुर जी हिन्द की चादर के 350 वे शहीदी पर्व के अवकाश को 24 नवंबर की जगह 25 नवंबर को अवकाश घोषित करें।इंदिरा गांधी की 106वीं जयंती पर संयुक्त नागरिक संगठन द्वारा  विचार गोष्ठी का आयोजन किया।स्वर्गीय पिता का लिया ऋण चुकाने में असमर्थ 2 बहने चित्रा व हेतल; ने पढाई व मकान बचाने की डीएम से लगाई गुहार।तीसरे रोहिताश मेमोरियल अंडर 17 बालक अंतरविद्यालयी फुटबॉल टूर्नामेंट में न्यू दून ब्लॉसम स्कूल के खिलाड़ियों का विजय अभियान लगातार जारी।

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अमर शहीद विनोद सिंह को पुष्पचक्र अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।

 सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अमर शहीद विनोद सिंह को पुष्पचक्र अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।
Spread the love

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अमर शहीद विनोद सिंह को पुष्पचक्र अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।

(विनोद सिंह कश्मीर के कठुआ में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए थे)

उत्तराखंड (देहरादून) बुधवार, 10 जुलाई 2024

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने जम्मू कश्मीर के कठुआ में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए उत्तराखंड के जनपद टिहरी गढ़वाल के शहीद नायक विनोद सिंह के डोईवाला के अठूरवाला स्थित उनके आवास पहुंचकर अमर शहीद विनोद सिंह को पुष्पचक्र अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शौक संवेदनाएं व्यक्त कर शहीद के परिजनों को सांत्वना दी। मंत्री ने परिवारजनों को ढांढस बंधाया और राज्य सरकार की तरफ से हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने पाकिस्तान के कायराना पूर्ण हमले की निंदा की।

उन्होंने कहा आज तक का इतिहास है, कि आमने सामने की लड़ाई में पाकिस्तान कभी भारत से नहीं जीत सकता है। सैनिक कल्याण मंत्री ने कहा पाकिस्तान के इस कायराना हमले का बदला भारतीय सेना के जवान जरूर देंगे।

उन्होंने कहा दुःख की इस घड़ी में सरकार शहीद परिवारवालों के साथ हमेशा खड़ी है। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की तरफ से भी शहीद को पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर कर्नल आरएस भंडारी, पीटीआर शमशेर सिंह बिष्ट, समाजसेवी ललित जोशी, सेना के अधिकारी, शहीद के परिजन सहित हज़ारो की संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Related post

error: Content is protected !!