उत्तराखंड में  बारिश का लगातार जारी, जनजीवन हुआ अस्त।  – Swastik Mail

उत्तराखंड में  बारिश का लगातार जारी, जनजीवन हुआ अस्त। 

उत्तराखंड में  बारिश का लगातार जारी, जनजीवन हुआ अस्त। 

(अलकनंदा नदी का जल स्तर बढ़ने से पूरी तरह घाट डूबे)

उत्तराखंड (देहरादून ) शनिवार, 06 जुलाई 2024q

उत्तराखंड में भारी बारिश ने लोगो का जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। कर्णप्रयाग में संगम घाट भी जलमग्न नजर आया नदियां उफान पर हैं। पौड़ी- श्रीनगर रोड़ पर कृषि विभाग के पास सड़क का पुशता टूटने से यहां पर खड़े चार से पांच दोपहिया वाहन मलबे मे दब गए।

देहरादून एयरपोर्ट पर खराब मौसम के कारण दिल्ली से देहरादून आने वाली एलाइंस एयर की फ्लाइट को दिल्ली डायवर्ट कर दिया गया। इस फ्लाइट को सुबह 8:45 बजे एयरपोर्ट पर उतरना था।

यह फ्लाइट देहरादून के आसमान में पहुंची, लेकिन खराब मौसम के कारण फ्लाइट बैरंग दिल्ली लौट गई। इससे पहले एक फ्लाइट और बाद में कुछ अन्य फ्लाइट एयरपोर्ट पर उतरी।

श्रीनगर में अलकनंदा नदी का जल स्तर बढ़ने से पूरी तरह घाट डूब गए। चेतवानी स्तर से करीब एक मीटर नीचे अलकनंदा बह रही है।

ऋषिकेश लक्ष्मण झूला कांडी मार्ग पूरी तरह बंद है। पानी प्याऊ घट्टू गाड से पीपल कोटी तक सड़क पर कई जगह मलबा आने से आवाजाही ठप हो गई।