जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने जनपद में जलभराव का  निरीक्षण करते हुए जल निकासी को जायजा लिया। – Swastik Mail

जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने जनपद में जलभराव का  निरीक्षण करते हुए जल निकासी को जायजा लिया।

जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने जनपद में जलभराव का  निरीक्षण करते हुए जल निकासी को जायजा लिया।

(जलभराव के फोटो अधिकारियों भेजकर तत्काल कार्य कराने के निर्देश दिए)

उत्तराखंड (देहरादून) शुक्रवार, 05 जुलाई 2024

जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने आज तेज वर्षा के दौरान जलभराव के दृष्टिगत शहर के विभिन्न स्थलों का निरीक्षण करते हुए जल निकासी को जायजा लिया। जिलाधिकारी ने आज प्रिंस चौक, रेलवेस्टेशन लक्खीबाग, सहारनपुर चौक, कारगी चौक,शाहनगर प्रगतिविहार हरिद्वार बाईपास रोड, रिस्पना पुल, नेहरूकालोनी गुरूद्वारा के समीप, आराघर, सर्वे चौक, बुद्धा चौक का निरीक्षण करते हुए जल निकासी व्यवस्था देखी। प्रत्येक स्थल पर पानी की निकासी एवं कार्य का अवलोकन करते हुए मौके पर से ही, अधिकारियों को फोटो भेजकर तत्काल कार्य कराने के आवश्यक दिशा- निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान प्रिंस चौक, सहारनपुर चौक पर जल एकित्रत होने पर सम्बन्धित नगर निगम, लोनिवि के अधिकारियों को ड्रेनज ठीक करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी गांधी रोड लक्खीबाग में विद्युत ट्रांस्फार्मर के समीप के पास अधिक पानी बहने पर विद्युत विभाग को सुरक्षा के दृष्टिगत जांच करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने लोगों से बात कर जलभराव की स्थिति जानी शाहनगर प्रगतिविहार हरिद्वार बाईपास रोड में जलभराव होने पर नगर निगम के अधिकारियों को मोके पर जाकर पानी की निकासी हेतु सुलभ व्यवस्थाएं बनाने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वर्षा के दौरान सभी अधिकारी अलर्ट मोड पर रहेंगे तथा अपना फोन खुला रखेंगे ताकि जलभराव तथा किसी प्रकार की संभावित आपदा के दृष्टिगत त्वरित कार्यवाही की जा सके। जिलाधिकारी ने नगर निगम के अधिकारियों को नालियांे की सफाई करवाने तथा लोनिवि, एनएच, एनएच आई को सड़क किनारे ड्रेनज सिंस्टम को दिखवालें तथा ठीक रखें।