भारतीय जनता पार्टी महानगर अध्यक्ष श्री सिद्धार्थ अग्रवाल जी अध्यक्षता में बैठक की। - Swastik Mail
Breaking News
तीसरे रोहिताश मेमोरियल अंडर 17 बालक अंतर विद्यालयी फुटबॉल टूर्नामेंट मैं द हेरिटेज स्कूल नॉर्थ केंपस और न्यू दून ब्लॉसम स्कूल के बीच खेला गया।सिख संस्थाओं और राष्ट्र वादी सिख मोर्चा ने केंद्र व राज्य सरकारों से नवम गुरु तेग बहादुर जी हिन्द की चादर के 350 वे शहीदी पर्व के अवकाश को 24 नवंबर की जगह 25 नवंबर को अवकाश घोषित करें।इंदिरा गांधी की 106वीं जयंती पर संयुक्त नागरिक संगठन द्वारा  विचार गोष्ठी का आयोजन किया।स्वर्गीय पिता का लिया ऋण चुकाने में असमर्थ 2 बहने चित्रा व हेतल; ने पढाई व मकान बचाने की डीएम से लगाई गुहार।तीसरे रोहिताश मेमोरियल अंडर 17 बालक अंतरविद्यालयी फुटबॉल टूर्नामेंट में न्यू दून ब्लॉसम स्कूल के खिलाड़ियों का विजय अभियान लगातार जारी।

भारतीय जनता पार्टी महानगर अध्यक्ष श्री सिद्धार्थ अग्रवाल जी अध्यक्षता में बैठक की।

 भारतीय जनता पार्टी महानगर अध्यक्ष श्री सिद्धार्थ अग्रवाल जी अध्यक्षता में बैठक की।
Spread the love

भारतीय जनता पार्टी महानगर अध्यक्ष श्री सिद्धार्थ अग्रवाल जी अध्यक्षता में बैठक की।

(111वी ,मन की बात में सभी पदाधिकारियों को बढ़-चढ़कर कर भाग लेना है)

उत्तराखंड (देहरादून) वीरवार, 27 जून 2024

भारतीय जनता पार्टी महानगर कार्यालय में महानगर अध्यक्ष श्री सिद्धार्थ अग्रवाल जी के नेतृत्व में आगामी कार्यक्रम एवं 111वी ,मन की बात के संबंध में एक बैठक आहूत की गई।

बैठक में समस्त मंडल के अध्यक्ष महामंत्री गण एवं मोर्चा के अध्यक्ष को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष ने कहा कि मन की बात का कार्यक्रम चार महीने बाद हो रहा है इसमें सभी बूथ अध्यक्ष शक्ति केंद्र संयोजक एवं मंडल के पदाधिकारियों को बढ़-चढ़कर कर भाग लेना है।

पहले प्रदेश में महानगर देहरादून प्रथम स्थान पर रहा है हमारे मंडल प्रथम स्थान पर रहे हैं इसी प्रकार इस बार भी महानगर देहरादून को प्रथम स्थान पर लाने का हमारा सभी लोगों का परम कर्तव्य होगा।

बैठक की अध्यक्षता तपोवन मंडल अध्यक्ष संजीव मल्होत्रा एवं बैठक का संचालन महामंत्री सुरेंद्र राणा ने किया। मन की बात के महानगर के संयोजक सुनील शर्मा,  मंत्री संदीप मुखर्जी,गोविंद मोहन, संतोष सेमवाल, रतन सिंह चौहान,  उमा नरेश तिवारी एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्री हरीश डोरा उपस्थित रहे।

Related post

error: Content is protected !!