जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका के निर्देशन में देहरादून जिला प्रशासन “हरित देहरादून पहल” की शुरुआत कर रहा है। – Swastik Mail

जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका के निर्देशन में देहरादून जिला प्रशासन “हरित देहरादून पहल” की शुरुआत कर रहा है।

जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका के निर्देशन में देहरादून जिला प्रशासन “हरित देहरादून पहल” की शुरुआत कर रहा है।

(पेड़ लगाना और उनकी देखभाल करना हम सब की ज़िम्मेदारी ::::: जिलाधिकारी)

उत्तराखंड (देहरादून) सोमवार, 17 जून 2024

जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका के निर्देशन में देहरादून जिला प्रशासन “हरित देहरादून पहल” की शुरुआत कर रहा है। जिलाधिकारी के नेतृत्व में जिला प्रशासन देहरादून द्वार सभी नागरिकों को दून को और भी हरा-भरा और स्वस्थ बनाने के हमारे मिशन में शामिल होने का आह्वान किया है।

नागरिक अपनी भागीदारी के लिए स्थान का चयन करें: उस स्थान को चुनें जहां आप पेड़ लगाना चाहते हैं। चुने हुए स्थान की जानकारी हमें 18001802525 पर संपर्क करके बताएं।

पेड़ लगाना और उनकी देखभाल करना हम सब की ज़िम्मेदारी होगी।आइए, मिलकर देहरादून को हरा-भरा शहर बनाएं।

जिलाधिकारी ने सभी नागरिकों से अनुरोध किया हरित देहरादून बनाने के लिए जिला प्रशासन की इस मुहिम से, जुड़े। उन्होंने कहा कि हम सब लोग संकल्प लें, कि पेड़ लगाएंगे तथा उसकी देखभाल करेंगे। उन्होंने कहा नागरिक अपने चुने हुए स्थान की जानकारी 18001802525 टोलफ्री नंबर पर दे सकते हैं।