समाज कल्याण समिति ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन। – Swastik Mail

समाज कल्याण समिति ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन।

समाज कल्याण समिति ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन।

(किन्नरों द्वारा ईनाम के नाम पर जबरन मुहमांगी वसूली)

उत्तराखंड (देहरादून) शुक्रवार, 14 जून 2024

आज समाज कल्याण समिति के सचिव कमल सिंह गोसाई के नेतृत्व में वार्ड नं 18 इंद्रा कॉलोनी चुकखुवाला के रहवासी जिलाधिकारी कार्यालय में एकत्र हुए।

सभी ने मिलकर जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया। 18 इंद्रा कॉलोनी चुकखुवाला के रहवासीयों ने ज्ञापन के माध्यम से जिलाधिकारी को अवगत करवाया कि हमारे क्षेत्र में किन्नरों कि मनमानी चरम सीमा पर है। किसी के यहाँ शादी हो, नय घर का प्रवेश हो या किसी के यहाँ बच्चा हुआ हो यह ईनाम के नाम पर मनमाने रकम मांगते है।

अगर कोई मना करता है तो गाली गलौच वा अभद्र आचरण पर उतर आते हैं।

समाज कल्याण समिति के सचिव कमल सिंह गोसाई ने कहा कि चुंकि यह मलिन बस्ती है यहाँ सभी गरीब तबके के लोग रहते है सभी कि निम्न आए है इसलिए उनके द्वारा मांगी जाने वाली मोटी रकम नहीं दे सकते हैं।

रहवासी इनके अत्याचरों से परेशान है अतः निवेदन है कि इनके द्वारा अवैध वा जबरन वसूली से निज़ात दिलाने कि कृपा करें।

ज्ञापन देने वालों में सुन्दर सिंह राणा, मुकेश कुमार, प्रेमा पंत, मोनू, उर्मिला बलूनी, रूप सिंह सेनी, पुष्पा देवी, शेर सिंह, अन्नू, अनिल नेगी, सुनील कुमार मौर्या, गोपाल रतूड़ी, गोपाल टेलर, भूपेंद्र केंथोला, गुड्डी सुन्द्रियाल, ऊषा थपलियाल, रोशन मुंडेपी, संतन रावत आदि समस्त रहवासी उपस्थित रहे।