उत्तरकाशी में रसोई गैस सिलेंडर लीक होने पर हुआ ब्लास्ट होने से घर में लगी आग। – Swastik Mail

उत्तरकाशी में रसोई गैस सिलेंडर लीक होने पर हुआ ब्लास्ट होने से घर में लगी आग।

उत्तरकाशी में रसोई गैस सिलेंडर लीक होने पर हुआ ब्लास्ट होने से घर में लगी आग।

(सदस्य सुरक्षित,घरेलू सामान जलकर राख)

उत्तराखंड (उत्तरकाशी) मंगलवार, 28 मई 2024

उत्तरकाशी जिले के बड़कोट तहसील क्षेत्र में रसोई गैस सिलेंडर लीक होने से ब्लास्ट ही गया जिसके चलते घर में भीषण आग लग गई। ‌सूचना पर दमकल विभाग टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की सहायता से आग में काबू पा लिया गया।

बड़कोट तहसील क्षेत्र के बनाल पट्टी के जेस्टाडी गांव में एक आवासीय मकान में आग लग गई। घर में रह रहे लोगों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। साथ ही इसकी सूचना फायर टीम को दी,सूचना पर अग्निशमन विभाग, राजस्व विभाग कर्मचारी मौके पर रवाना हुए।

अग्निशमन अधिकारी एस एस चौहान ने बताया कि रसोई गैस सिलिंडर लिकेज होने के कारण मकान में आग लग गई जिसे अग्निशमन विभाग और ग्रामीणों की मदद से काबू पा लिया है। आग से घरेलू सामान जलकर राख हो गया। ढाई मंजिल आवासीय भवन में चार परिवार रहते थे।