देहरादून के सहसपुर बाजार में डम्पर ने स्कूटी सवार को टक्कर मारी। – Swastik Mail

देहरादून के सहसपुर बाजार में डम्पर ने स्कूटी सवार को टक्कर मारी।

देहरादून के सहसपुर बाजार में डम्पर ने स्कूटी सवार को टक्कर मारी।

(उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई)

उत्तराखंड (देहरादून) वीरवार, 23 मई 2024

 

डम्पर की चपेट में आकर स्कूटी सवार की मौत होने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर डम्पर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

मोरी उत्तरकाशी निवासी कुन्दन सिंह राणा ने सहसपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उसका बेटा अपनी स्कूटी से सहसपुर बाजार की तरफ जा रहा था। जब वह सहसपुर बाजार में पहुंचा तभी पीछे से आ रहे डम्पर चालक ने तेजी व लापरवाही से डम्पर को चलाते हुए उसके बेटे की स्कूटी को टक्कर मार दी जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसको अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।