परिवहन विभाग द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन  करने पर 75 के वाहनों के चालान किये। – Swastik Mail

परिवहन विभाग द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन  करने पर 75 के वाहनों के चालान किये।

परिवहन विभाग द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन  करने पर 75 के वाहनों के चालान किये।

(4 प्राईवेट बसो सहित परिवहन विभाग द्वारा 75 वाहनों के चालान एवं 01 बस सीज)

उत्तराखंड (नैनीताल) बुधवार, 22 मई 2024

परिवहन विभाग द्वारा यातायात नियमों के उल्लंघन में संचालित कुल 75 के वाहनों के चालान किये गये तथा 01 प्राईवेट बस को सीज किया गया। परिवहन विभाग के इन्टरसेप्टर वाहन एवं टास्कफोर्स को यात्रा सीजन के दृष्टिगत लगातार प्रवर्तन कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये हैं, जिसके क्रम में 22.05.2024 को विभिन्न प्रकार के वाहनों के अलग-अलग अभियोगों में चालान किये गये हैं, जिनमें 4 प्राईवेट बसों को भी चालान किया गया है। तीव्र गति से दौड़ रहे 20 ओवरस्पीड वाहनों के चालान करने के साथ-साथ उनके लाईसेन्स के विरूद्ध भी कार्यवाही की संस्तुति की गई है।

जनपद चम्पावत के गुरुद्वारा श्री रीठा साहिब में दिनांक 23.05.2024 को लगने वाले जोड़ मेले के दृष्टिगत एआरटीओ प्रवर्तन श्रीमती रश्मि भट्ट द्वारा हल्द्वानी-खनस्यू-पतलोट-मिडार रीठा साहिब मार्ग में प्रवर्तन कार्यवाही करते हुये ओवरलोड, बिना फिटनेस एवं बिना टैक्स में 12 वाहनों के चालान किये गये। सभी प्रवर्तन दलों को नियम विरुद्ध संचालित प्राईवेट बसों पर लगातार कार्यवाही के निर्देश दिये गये हैं।