महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल ने मसूरी विधानसभा के श्री देव सुमन नगर मंडल में निकाय चुनाव की बैठक मे प्रतिभाग किया। – Swastik Mail

महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल ने मसूरी विधानसभा के श्री देव सुमन नगर मंडल में निकाय चुनाव की बैठक मे प्रतिभाग किया।

महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल ने मसूरी विधानसभा के श्री देव सुमन नगर मंडल में निकाय चुनाव की बैठक मे प्रतिभाग किया।

(बैठक की अध्यक्षता मंडल के अध्यक्ष प्रदीप रावत ने की)

उत्तराखंड (देहरादून) मंगलवार, 14 मई 2024

मसूरी विधानसभा के श्री देव सुमन नगर मंडल में निकाय चुनाव को लेकर महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल ने एक बैठक मे भाग लिया बैठक की अध्यक्षता मंडल के अध्यक्ष प्रदीप रावत एवं संचालन मंडल महामंत्री आशुतोष थापा, अंकित जोशी ने किया।

मुख्य वक्ता के रूप में महानगर के अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल ने कहा कि नगर निकाय के चुनाव में कार्यकर्ता की लोकप्रियता व्यक्तिगत रूप से समाज के सभी वर्गों के साथ आपसी संबंधों के आधार पर, आप के द्वारा किए गए समाज में कार्यों के आधार पर ,आपके चरित्र सम्मान के आधार पर ,और पार्टी एवं संगठन के सहयोग के आधार पर नगर निगम के चुनाव लड़े जाते हैं।

पार्टी का टिकट मांगना सभी कार्यकर्ताओं का नैतिक अधिकार है परंतु टिकट किसी एक ही कार्यकर्ता को मिलेगा पार्टी में लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत टिकट का वितरण किया जाता है।

कार्यकर्ता की संगठन में कितनी सक्रियता है इस पर भी ध्यान रखा जाता है क्षेत्र के अंदर सकरात्मक माहौल बना कर कार्य करना चाहिए। नगर निगम के चुनाव नल, नाली सफाई व्यवस्था, एवं क्षेत्र के छोटे-छोटे कार्यों के आधार पर होते हैं आप सभी लोग क्षेत्र की सभी छोटी बड़ी समस्याओं के निदान हेतु अथक प्रयास करें और समस्याओं का निराकरण करने की कोशिश करें।

बैठक में महानगर के महामंत्री सुरेंद्र राणा मंडल के प्रभारी उमा नरेश तिवारी विधानसभा प्रभारी श्रीमती कमली भट्ट ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

बैठक में मुख्य रुप से पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता श्री आर एस परिहारz निरंजन डोभाल, पार्षद भूपेंद्र कठैत, सतेंद्र नाथ, चुन्नीलाल, मनजीत रावत एवं उत्तम चंद्र रमोला,मंसूर खान, श्याम सुंदर चौहान युवा मोर्चा के विनय गुप्ता अमोल डोभाल मोहन बहुगुणा महेंद्र चमोली आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।