उत्तराखंड के पूर्व डीजीपी अशोक कुमार की बेटी कुहू गर्ग  आईपीएस के लिए हुई सलेक्ट। – Swastik Mail

उत्तराखंड के पूर्व डीजीपी अशोक कुमार की बेटी कुहू गर्ग  आईपीएस के लिए हुई सलेक्ट।

उत्तराखंड के पूर्व डीजीपी अशोक कुमार की बेटी कुहू गर्ग  आईपीएस के लिए हुई सलेक्ट।

(कुहू गर्ग  की है 178वीं रैंक)

उत्तराखंड (देहरादून) मंगलवार, 16 अप्रैल 2024

संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सर्विसेज एक्जाम के अंतिम नतीजे घोषित हो गए हैं। जिसमें उत्तराखंड के पूर्व डीजीपी अशोक कुमार की बेटी कुहू गर्ग  178वीं रैंक में चयनित होकर आईपीएस के लिए सलेक्ट हुई।

कुहू गर्ग की प्रारंभिक पढ़ाई देहरादून स्थित सेंट थॉमस कॉलेज से हुई। इसके बाद उन्होंने अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई दिल्ली के एसआरसीसी कॉलेज से पूरी की।

कुहू बैडमिंटन की इंटरनेशनल खिलाड़ी भी है। एशियाई चैंपियनशिप के साथ ही ओपन कैटेगरी में कई मेडल उनके नाम हैं। उन्होंने बैडमिंटन खिलाड़ी चिराग सेन के साथ मिलकर ओपन कैटेगरी के कई कई मेडल अपने नाम किये। इंटरनेशनल खिलाड़ी कुहू गर्ग के कोच डॉ डीके सेन रहे।